कवाल कांड
सामाजिक सौहार्द के लिए घातक था कवाल कांड : नरेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कवाल की घटना दुखद थी। अपराध की ऐसी वारदातें सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है। सबूतों और गवाहों को सुनने के बाद ही अदालत सजा सुनाती है। न्यायालय के निर्णय पर सभी को विश्वास है। कहा कि न्यायालय पर सभी को भरोसा है। किसी भी जुर्म में सबूतों और गवाहों को सुनने के बाद फैसला सुनाया जाता है। कवाल की घटना बेहद दुखद थी।
सामाजिक सद्भाव के लिए ऐसी वारदातें घातक हैं। दोनों समुदाय के आपसी विश्वास को दंगे से क्षति पहुंची, जिसकी भरपाई मुश्किल है। प्रयास किए गए हैं, ताकि जिले का सौहार्द, भाईचारा फिर से कायम किया जाए। कवाल केस में अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर ही आरोपियों को दोषी ठहराया है। पांच साल की लंबी कानूनी प्रक्रिया में हर तथ्य की जांच की गई है। पीड़ित पक्ष को कोर्ट से हमेशा न्याय की उम्मीद रहती है।