मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास में मायके में किराए पर रहने वाली मीना के शौहर की हत्या करने वाले उसके प्रेमी आसिम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बुढ़ाना में नसीम की पत्नी संग योजना बनाकर प्रेमी ने हत्या की थी।
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक पति की हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। हत्याकांड सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नसीम उर्फ तालिब और मीना की शादी साल 2022 में हुई थी। मेरठ में मकान का बंटवारा होने के बाद मिले पांच लाख रुपये लेकर वह पत्नी के कहने पर बुढ़ाना में मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगा। बाद में उसे आर्थिक तंगी में यह मकान बेचना पड़ा। रोजी-रोटी के बिजली और वेल्डिंग का काम करने के लिए नसीम गुजरात के सूरत चला गया।
विज्ञापन
2 of 11
अस्पताल में घायल तालिब
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मीना सफीपुर पट्टी में वह अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहने लगी। नसीम भी यहीं आती और परिवार के लिए खर्च भेजता रहता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले आसिम की मीना की जिंदगी में एंट्री हो गई। नसीम को पता चला तो रोज झगड़ा होने लगा। कभी पत्नी को समझाया तो कभी धमकाया।
विज्ञापन
3 of 11
अस्पताल के बाहर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आसिम का सहारा मिलते ही मीना अपने पति की बातों से परेशान रहने लगी। कक्षा 12 तक पढ़ा आसिम गुरुग्राम में पैथोलॉजी लैब पर काम करता था। छह महीने पहले वह मीना को भी गुरुग्राम ले गया और यहां दो महीने रहे। नसीम और आसिम के बीच इस बात पर भी झगड़ा हुआ था। अवैध संबंधों की इस कहानी में गुरुग्राम में ही हत्या की योजना बनाई गई।
4 of 11
बुढ़ाना की गली में नसीम और आसिम के बीच होता झगड़ा
- फोटो : सीसीटीवी
धमकी.. नसीम बुढ़ाना आया तो मार डालूंगा
मृतक नसीम के बड़े भाई वादी आकिल ने बताया कि आसिम ने तीन माह पहले उनके पिता तौसिफ को मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी कि वह मीना से निकाह करेगा। आज के बाद वह नसीम को बुढ़ाना न भेजे। नसीम बुढ़ाना आया उसकी हत्या कर दी जाएगी। वह 25 जुलाई को सूरत से आया था।
विज्ञापन
5 of 11
नसीम उर्फ तालिब सैफी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार अगस्त को पिता से बीस हजार रुपये लेकर सूरत जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन बुढ़ाना पहुंच गया। मीना ने ससुराल में फोन कर नसीम के झगड़े में घायल होने की सूचना दी थी। मेरठ अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। वह सात भाई व एक बहन है। तालिब से दो छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
6 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी मीना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला से आकर बुढ़ाना में बसा मीना का परिवार
आरोपी मीना का परिवार मूल रूप से शामली के कांधला का रहने वाला है। करीब 20 साल पहले उसका शकील बुढ़ाना की सफीपुर पट्टी में आकर रहने लगा। यहीं पर शकील की दोनों बेटियां एक मकान में किराए पर रह रही थीं। मीना की गिरफ्तारी के बाद उसका चार वर्षीय बेटा अल्तमश, डेढ़ वर्षीय बेटी अनाविया अपनी मौसी के पास रह रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा हत्यारोपी आसिम।
- फोटो : अमर उजाला
ये था मामला
मेरठ से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की सफीपुर पट्टी स्थित ससुराल आए वेल्डर नसीम उर्फ तालिब (28) की पत्नी के प्रेमी आसिम ने बुगदा (गंडासा) से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ 17 वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच सुबह घर के बाहर कहासुनी हुई थी, इसके बाद हमला किया गया।
8 of 11
प्राथमिक चिकित्सालय मे घायल तालिब
- फोटो : चिकित्सक
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला लखीपुरा के रहने वाले नसीम उर्फ तालिब (28) की शादी बुढ़ाना की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास मोहल्ला सफीपुर पट्टी की मीना के साथ साल 2022 हुई थी। नसीम गुजरात में वेल्डर और बिजली का काम करता था। मीना और आसिम के प्रेम-प्रसंग के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिस कारण लंबे समय से मीना अपने मायके में रह रही थी।
9 of 11
घटना स्थल पर जानकारी लेते सीओ व अन्य
- फोटो : पुलिस
25 जुलाई को वेल्डर मेरठ आया, इसके बाद चार अगस्त से वह ससुराल में रह रहा था। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे घर के बाहर गली में शौहर और प्रेमी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आसिम बुगदा (गंडासा) उठा लाया।
10 of 11
गली में बुगदा लेकर घूमता आसिम।
- फोटो : अमर उजाला
सूनी गली में दोनों के बीच डेढ़ मिनट तक खींचतान चलती रही। तालिब के नाली में गिरते ही आसिम ने एक के बाद एक 17 वार किए, इसके बाद तालिब घायल होकर गिर गया। हमलावर के भाग जाने पर आसपास के लोग घरों से निकले।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।