जमकर पथराव किया
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना मिलने पर कुछ देर में एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक प्रदर्शनकारी वहां से नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार में पहुंच गए। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने दुकानों को जबरन बंद कराने का भी प्रयास किया। कई दुकानों में रखा सामान उठाकर फेंका, तो एक दुकान का शटर गिराकर दुकानदार को भीतर बंद कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद जामा मस्जिद पर एकत्र होकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद धामपुर सर्किल के सीओ महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जामा मस्जिद पर एकत्र कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बाद में शांति व्यवस्था के लिए पैदल मार्च निकाला। लोगों को चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की, तो बख्शा नहीं जाएगा।