फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम परिवार के 13 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, बदलकर रखे गए नाम, देखें ताजा तस्वीरें

Tue, 02 Oct 2018 09:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम परिवार के 13 सदस्यों ने मंगलवार को हिंदू धर्म अपना लिया। प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ के बाद नामकरण किया गया। धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू समाज के लोगों ने उन्हें इंसाफ की लड़ाई में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। धर्म परिवर्तन करने से पहले एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि वे अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। यूपी में बागपत जनपद के बदरखा गांव में बेटे की मौत के मामले में इंसाफ न मिलने से नाराज होकर मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बदरखा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में मुस्लिम परिवार ने धर्म परिवर्तन किया। मंदिर में प्रात: यज्ञ किया। यज्ञ में पहुंचकर मुस्लिम से हिंदू बने परिवार ने आहुति दी। यज्ञ पंडित राजीव ने कराया। मंदिर के पुजारी विनोद पंडित ने परिवार के सदस्यों को तिलक लगाया और हाथ में कलावा बांधा। इस दौरान मुस्लिम परिवार ने स्वेच्छा से अपना धर्म बदलने का ऐलान किया। मंदिर परिसर में जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाए। परिवार के लोगों ने गायत्री मंत्र बोलकर यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान परिवार के 13 सदस्यों का नामकरण कर उन्हें हिंदू नाम दिया गया।
विज्ञापन

3 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अख्तर अली से धर्म सिंह बने परिवार के मुखिया ने बताया कि निवाड़ा गांव में 22 जुलाई को उसके बेटे गुल हसन का शव उसकी ही दुकान में मिला। आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर फांसी पर शव लटकाया। उसकी हत्या निवाड़ा गांव के एक सफेदपोश नेता ने कराई है। उन्होंने बागपत कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर फाड़ दी और अपने तरीके से तहरीर लिखवा कर उसका अंगूठा लगवाया। पुलिस ने हत्या को आत्महत्या में दर्शा दिया। पुलिस ने आज तक भी कोई कार्रवाई नहीं की। बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने इस लड़ाई में उनका साथ नहीं दिया। इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया।

4 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया। उन पर न तो किसी ने कोई दबाव बनाया है और न ही किसी तरह का कोई प्रलोभन दिया है। अब वे हिंदुओं के सभी त्योहारों को मनाएंगे। घर में पूजा पाठ करेंगे। धर्म परिवर्तन करने के बाद सभी अपने घर चले गए।
विज्ञापन

5 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धर्म परिवर्तन करने से पूर्व एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुस्लिम परिवार से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है, जो सही होगा कार्रवाई होगी। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने पर परिवार को पुन: विचार करने को कहा, लेकिन परिवार के सदस्य नहीं माने। उन्होंने कहा कि जब धर्म बदलने का निर्णय ले लिया है। संचालन तेजेंद्र ने किया। इस मौके पर युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर, मनोज शर्मा, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, डीपी ओझा, प्रधान राज कुमार, देवेंद्र, शेखर, सूरज आदि रहे।
विज्ञापन

6 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने किया धर्म परिवर्तन: 
नाम            परिवर्तित नाम 
अख्तर अली        धर्म सिंह 
दिलशाद         दिलेर सिंह 
नौशाद            नरेंद्र सिंह 
इरशाद            कवि 
नफीसा        निशा 
मनसु            मंजू 
रूकैय्या        रूबी 
अनस (10)        अमर सिंह 
साहिस्ता (8)    सीमा 
सना (6)        सोनिया 
सारिका        सारिका 
जोया(1)        ज्योति 
नाहिद (6)        विशाल
विज्ञापन

7 of 14
बागपत - फोटो : SELF
यह था मामला: 
छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी अख्तर अली (धर्म सिंह) ने बताया कि उसने 15 फरवरी को बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में दो सौ गज का प्लॉट खरीदा। वह परिवार सहित निवाड़ा में किराये पर मकान लेकर रहने लगा। उसका बेटा गुल हसन ने गांव में ही किराये पर दुकान लेकर फेरी पर कपड़े का काम शुरू किया। 22 जुलाई को मृतक गुल हसन को गांव के ही चार लोग घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव दुकान में फांसी पर लटका मिला। मृतक के पिता ने निवाड़ा गांव निवासी साबिर, कल्लू, लालू बंजारा व अली जान के बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली। कोतवाली में पुलिस ने उसकी तहरीर फाड़ दी और अपने तरीके से तहरीर लिखवा कर उसका अंगूठा लगवाया। बाद में न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ।

8 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धर्म परिवर्तन के लिए किसी ने नहीं बनाया दबाव 
युवा हिंदू वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर ने कहा कि मुस्लिम परिवार के 13 सदस्यों ने स्वेच्छा रीति रिवाज के साथ हिंदू धर्म अपनाया है। परिवार ने स्वयं ही युवा हिंदू वाहिनी भारत के पदाधिकारियों से संपर्क कर धर्म परिवर्तन करने की बात रखी। सोमवार को परिवार ने एसडीएम बड़ौत को शपथ पत्र देकर धर्म परिवर्तन करने की जानकारी दी। परिवार पर किसी तरह की दबाव नहीं दिया। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है।

9 of 14
हिंदू धर्म अपनाने के बाद मुस्लिम परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
गांव में नहीं किसी तरह का तनाव - प्रधान 
बदरखा गांव के प्रधान राज कुमार ने बताया कि मृतक गुल हसन को इंसाफ दिलाने के लिए परिवार लड़ाई लड़ रहा है। इस लड़ाई में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा परिवार का साथ नहीं दिया जा रहा है। इससे नाराज मुस्लिम परिवार ने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। उन पर किसी भी तरह का दबाव नहीं दिया गया। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है।

10 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस दबाव में नहीं करेगी काम - एसपी 
एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर हैंगिंग नहीं लिखा गया है, लेकिन उसके गले पर जिस तरह के निशान मिले हैं, उससे साफ है कि आत्महत्या है। फिर भी पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच के लिए आगरा भेजा हुआ है। मामले में जांच चल रही है। मुस्लिम परिवार ने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। परिवार के दबाव में आकर पुलिस किसी निर्दोष को जेल नहीं भेज सकती। जांच में जो सही होगा, वहीं कार्रवाई की जाएगी।

11 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जाकिर के परिवार ने किया धर्म परिवर्तन 
परिवार के मुखिया अख्तर अली (धर्म सिंह) के बेटे जाकिर ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया। परिवार के लोग उसे भी समझाने में लगे हैं।

12 of 14
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम कराने से कर दिया था इंकार 
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बनाया कि मृतक गुल हसन के परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया था, लेकिन पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस अपना काम कर रही है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस सच सामने लाकर रहेगी।

13 of 14
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में प्रसाद बांटा 
प्राचीन शिव मंदिर में मुस्लिम परिवार के 13 सदस्यों ने धर्म परिवर्तन करने के बाद हिंदू समाज के लोगों ने प्रसाद बांटा। मंदिर में मौजूद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

14 of 14
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने घर ही किया धर्म परिवर्तन 
मुस्लिम परिवार की महिलाएं प्राचीन शिव मंदिर में नहीं पहुंची, लेकिन उन्होंने घर पर ही हिंदू धर्म अपनाया है। महिलाओं ने कहा कि अब वे हिंदू रीति रिवाज से श्रृंगार करेंगी। उपवास भी रखा करेंगी और घर में सुबह और शाम पूजा अर्चना करेंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें