फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मुस्लिम धर्म छोड़... गांव के 20 सदस्यों ने अपनाया हिंदू धर्म, ये रही बड़ी वजह

Tue, 02 Oct 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में  बेटे की मौत के बाद इंसाफ की लड़ाई में मुस्लिम समाज का सहयोग नहीं मिलने और पुलिस की कार्रवाई से नाराज मुस्लिम परिवार के 20 सदस्यों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। एसडीएम बड़ौत को शपथ पत्र दिया कि वह स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन का मामला आम होते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने छपरौली पुलिस को मामले की जांच सौंपी। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिवार से करीब एक घंटे तक बातचीत की। परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी पुलिस से नाराजगी नहीं है, बल्कि वह अपने समाज के लोगों की ओर से सहयोग नहीं दिए जाने के कारण स्वेच्छा से धर्म बदल रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

स्वेच्छा से करना चाहते हैं धर्म परिवर्तन

2 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सभी सदस्यों ने यज्ञ और हवन के साथ मंत्रोच्चारण कर गले में पटका डालकर धर्म परिवर्तन कर लिया। युवा हिंदू वाहिनी भारत के पदाधिकारियों के साथ बदरखा गांव के अख्तर अली के परिवार के सदस्यों ने सोमवार को एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था कि वह स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं। इसके लिए उन पर किसी का दबाव नहीं है। आज सुबह बदरखा गांव में आयोजित यज्ञ के दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने विधिवत रूप से हिंदू धर्म अपनाया। हवन के साथ इनका नामकरण भी किया गया। 

 
विज्ञापन

एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

3 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
उधर एसडीएम ने पीड़ितों का पक्ष सुना और छपरौली पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि किसी तरह का दबाव तो नहीं बनाया गया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़ितों का कहना है कि मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका साथ नहीं दिया, जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। 

 

ये था मामला 

4 of 6
हिंदू धर्म अपनाने के बाद मुस्लिम परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
बदरखा निवासी अख्तर अली का सबसे छोटा बेटा गुलजार गौरीपुर निवाड़ा में किराये की दुकान लेकर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। 22 जुलाई को उसकी लाश दुकान में पड़ी मिली। पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया था। परिजनों ने कहा हत्या की गई है। कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। परिजन इसकी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। अख्तर अली के परिवार ने कहा मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका इस लड़ाई में साथ नहीं दिया है। 

 
विज्ञापन

कई बार धमकी दी, आज बदल लिए नाम 

5 of 6
हिंदू धर्म अपनाने के बाद मुस्लिम परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
युवा हिंदू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष शौकेद्र खोखर, जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर, प्रभात पहलवान, नगर अध्यक्ष सुभाष उज्ज्वल के नेतृत्व में मुस्लिम परिवार के लोग तहसील पहुंचे और शपथ पत्र एसडीएम आशीष कुमार को सौंपे। वाहिनी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर ने बताया कि बदरखा गांव में मंगलवार को यज्ञ हुआ और इस यज्ञ के दौरान मुस्लिम समाज के लोग हिंदू धर्म विधिवत रूप से अपनाया और इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करके उनका नामकरण भी किया गया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया धर्म परिवर्तन 

6 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बदरखा निवासी अख्तर अली, नफीसा, जाकिर, दिलशाद, नौशाद, इरशाद, सानिया, अरमान, सुहान, अनस, साहिस्ता, सना, सारिका, जोया, मुंशी, शाहबरा, नाहिद, रूकैया, मोहिनी, छोटी शामिल है। यह अख्तर अली के परिवार के सदस्य हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार यह स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन का मामला है, पीड़ित परिवार से बात की गई है। पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें