फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम के क्षेत्र में गोकशी पर बवाल, मौके पर पहुंचे तमाम अधिकारी, तनाव

Sat, 06 May 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अशोक सोम, सरधना मेरठ,
विज्ञापन
1 of 6
गोकशी पर बवाल
सरधना के ठाकुर चौबीसी के गांव कपसाढ़ में शुक्रवार की रात को कुछ गो तस्करों ने धावा बोलकर रामबीर पुत्र धर्म सिंह के घर से दो बैल चोरी कर लिये। शनिवार सुबह जब गांव के लोग खेत में काम करने के लिए गए तो एक गन्ने के खेत का नजारा देख वो सन्न रह गए। सूचना होने पर गांव के कई सौ लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंचे आला अफसर
दरअसल चोरी किए गए बैलों को एक गन्ने के खेत में बुरी तरह से काटकर डाल रखा था। जिससे लोगों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने हंगाना कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए। हिंदू संगठन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, लेकिन गुस्साए लोगों ने तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन उसके बावजूद भी मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद भाजपा के फायर ब्रांड नेता और वर्तमान में सरधना से विधायक संगीत सोम को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों से फोन पर बात की। 

4 of 6
हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग
इस बीच कई गांवों के लोग इकट्ठा हो गए और मामला गरमा गया। वहीं संगीत सोम ने आला अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द इसकी जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंचे आला अफसर
इसके बाद मौके पर 12 एसओ, चार सीओ, एडीएम समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। बता दें कि इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोकशी पर बवाल
इस दौरान पुलिस ने कहा कि अब गोकशी के खिलाफ एक स्पेशल टीम बनाई जाएगी और समय-समय पर अभियान भी चलाया जाएगा। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सरधना में गोकशी का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें