मेरठ में चढ़ते पारे के साथ शहर के पार्कों में भीड़ बढ़ने लगी है। हरी घास और पेड़ों की हरियाली के बीच ठंडक का अहसास लेने के लिए शहरवासी पार्कों की ओर लौट रहे हैं। तपन भरी गर्मी में आंखों को राहत और दिल को हरियाली से सुकून मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
पार्क में मनोरंजन करते बच्चे
शाम 5 बजे से ही पार्कों में लोग आने लगे हैं। मम्मी-पापा छोटे बच्चों को साथ लेकर पार्कों में घूमने पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों की संख्या भी बढ़ी है। शहर के प्रमुख पार्कों में शुमार कंपनी बाग, सूरजकुंड पार्क, गंगानगर डिवाइडर पार्क, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पार्क, साकेत के मुख्य पार्क इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 6
पार्कों में परिवार की शाम
पार्कों में लगे झूले, स्लाइडर के कारण बच्चों को पूरा मनोरंजन मिल रहा है। हर उम्र के बच्चों के लिए पार्क में मनोरंजन की व्यवस्था है। छोटे बच्चों के लिए झूले हैं। बड़े बच्चे घास पर फुटबाल और बैडमिंटन खेल सकते हैं। बच्चों को दौड़ने और घूमने के लिए पूरी जगह मिलती है। बच्चे स्केटिंग का आनंद भी आसानी से उठा लेते हैं।
4 of 6
पार्क में मनोरंजन करते बच्चे
शहर के पार्क में बच्चों के साथ पूरे परिवार को मनोरंजन मिलता है। बच्चे खेलते हैं। परिवार के अन्य सदस्य उतनी देर पार्क में वॉकिंग कर लेते हैं। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग योग की कक्षाएं भी होती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पार्कों में घूमती महिलाएं
इन कक्षाओं में पार्क में रोजाना आने वाले 8 से 10 लोग मिलकर एक छोटा समूह बनाकर योग करते हैं। बुजुर्गों को पार्क में आराम से घूमने के लिए अच्छी जगह मिल जाती है।
पार्क में आने वाले लोग स्वयं हरियाली का आनंद लेते हैं, वहीं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देते हैं। अपने साथ आने वाले बच्चों को हरी घास व पार्क में लगे फूलों के पौधों से किस प्रकार छाया मिल रही है। यह बताते हैं। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश मिल रहा है।