दुबई में चल रही शूटिंग छोड़कर अभिनेता मुश्ताक खान बिजनौर पहुंचे। पुलिस को घटनाक्रम बताते हुए फफक पड़े। पुलिस को पूरी कहानी सुनाई। सिंचाई विभाग के सचिव आईएएस डॉ. हीरालाल ने मुश्ताक की मदद की।
अपहरणकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी होने की खबर लगने पर अभिनेता मुश्ताक खान दुबई में चल रही फिल्म शूटिंग छोड़कर शनिवार सुबह बिजनौर पहुंच गए। मुश्ताक ने बताया कि 20 नवंबर को अगवा कर बदमाश उनको पहले दिल्ली स्थित जैन शिकंजी एवं रेस्टोरेंट पर ले गए और फिर बिजनौर में लवी पाल के घर में बंधक बनाकर रखा। वह बहुत डर गए थे और रातभर नहीं सो पाए।
मस्जिद में अजान सुनकर सुबह होने की जानकारी हुई। साहस किया और बंधनमुक्त होकर घर से बाहर निकला। रास्ते में टेंपो चालक मिला, जिसने मस्जिद पर जाने का रास्ता बताया था। वहां पहुंचा और लोगों ने मदद की। 21 नवंबर को गाजियाबाद में अपने दोस्त के घर पहुंचा और 22 नवंबर को मुंबई वापस पहुंच गया। बदमाशों ने दो दिन उन्हें बिजनौर में ही ढूंढा था।
विज्ञापन
2 of 11
Mushtaq Khan
- फोटो : instagram
सिंचाई विभाग के सचिव आईएएस डॉ. हीरालाल अपने निजी काम से सात दिसंबर को मुंबई में दोस्त अभिनेता अनुराग कुशवाहा के पास गए थे। अनुराग ने मुश्ताक को फोन करके अपने घर मुंबई में बुलाया। जहां पर मुश्ताक ने आईएएस को अपहरण कांड की आपबीती सुनाई। आईएएस ने बिजनौर पुलिस से फोन पर बात की, तब जाकर पुलिस ने मुश्ताक की कंपनी मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। मुश्ताक ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छह दिन में अपहरण करने वाले बदमाशों का पर्दाफाश करने पर बिजनौर पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
3 of 11
Mushtaq Khan
- फोटो : instagram
मुश्ताक ने कहा कि बिजनौर एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी संजीव बाजपेयी और उनकी पुलिस टीम ने इस गिरोह का खुलासा कर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों का विश्वास जीता है। आईएएस डॉ. हीरालाल का कहना है कि मुश्ताक बहुत डरे हुए थे। मुंबई पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बाद में बिजनौर पुलिस ने मुकदमा लिखा और बदमाशों की फर्जी इवेंट कंपनी का पर्दाफाश कर दिया।
4 of 11
Mushtaq Khan
- फोटो : instagram
लॉक लगाना भूल गए थे बदमाश
मुश्ताक खान ने बताया कि बदमाश शराब के नशे में थे और सो गए थे। बदमाश बार-बार कमरे लॉक करने की बात कहते रहे, लेकिन नशे में होने के चलते लॉक लगाना भूल गए। जिसके चलते वह आसानी से बदमाशों की चंगुल से निकल सके। पुलिस को घटनाक्रम सुनाते-सुनाते मुश्ताक की आंखों में आंसू आ गए। एसपी बिजनौर ने उनका ढांढस बांधा और कहा कि बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
5 of 11
Mushtaq Khan
- फोटो : facebook
बिजनौर में मुश्ताक खान के बयान दर्ज
एसपी सिटी बिजनौर संजीव बाजपेयी ने बताया कि अभिनेता मुश्ताक खान के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। विवेचक ने उनके बयान लिखे हैं। आरोपियों की पहचान भी कराई है।
विज्ञापन
6 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सुनील पाल-मुश्ताक से फिरौती वसूलने वाले गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार
अभिनेता सुनील पाल और मुश्ताक खान का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार कर बिजनौर पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में नामजद सार्थक चौधरी (32), सबीउद्दीन (28), अजीम (32) और शशांक (30) को गिरफ्तार किया गया है। मेरठ पुलिस ने मुख्य आरोपियों में से एक अर्जुन कर्णवाल की गिरफ्तारी भी दिखा दी। पांच आरोपी फरार हैं। अर्जुन से 2.25 लाख रुपये और कार बरामद की है।
विज्ञापन
7 of 11
अर्जुन कर्णवाल और सार्थक।
- फोटो : अमर उजाला
चार अन्य आरोपियों से 1.04 लाख रुपये बरामद किए हैं। खुलासा करने वाली टीम को एसपी बिजनौर ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। एसपी बिजनौर अभिषेक झा ने बताया कि बदमाशों ने फर्जी इवेंट कंपनी बनाकर अभिनेताओं को अगवा कर फिरौती वसूलने का गैंग बनाया था। 20 नवंबर को अभिनेता मुश्ताक खान को अगवा कर दो लाख और दो दिसंबर को सुनील पाल को अगवा कर आठ लाख की फिरौती वसूली थी।
8 of 11
mushtaq khan
- फोटो : अमर उजाला
नौ दिसंबर को शहर कोतवाली में मुश्ताक खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनील पाल के मुकदमे की विवेचना मेरठ के लालकुर्ती थाने में चल रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड लवी पाल उर्फ लवी चौधरी उर्फ सुशांत है। वह राहुल सैनी बताकर अभिनेताओं को कार्यक्रम में बुलाता था। मुश्ताक को एडवांस में 25 हजार और टिकट भी भेजे थे।
9 of 11
लवी पाल।
- फोटो : अमर उजाला
20 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें बिजनौर लाया गया। बाद में लवी ने मुश्ताक को अपने घर बंधक बनाकर रखा, जहां से वह भाग निकले। उनका फोन छूट गया था, जिससे 2.20 लाख रुपये निकाले। दो दिसंबर को सुनील पाल का अपहरण भी इसी अंदाज में किया गया।
10 of 11
अभिनेता अरुण बख्शी
- फोटो : wikipedia
अरुण बख्शी के अपहरण का भी हुआ था प्रयास
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी के अपहरण का भी प्रयास किया था। उन्हें दिल्ली तक बुला भी लिया गया। बाकायदा रिसीव किया, लेकिन किसी वजह के चलते आरोपी उन्हें वापस दिल्ली ही छोड़ आए थे। इसके अलावा शक्ति कपूर से भी इवेंट के लिए आमंत्रित करने का प्रयास किया गया। मगर फीस ज्यादा होने की वजह से शक्ति कपूर को नहीं बुला सके।