काॅमेडियन सुनील पाल का अपहरण कर बदमाशों ने मेरठ में बंधक बनाए रखा तो अभिनेता मुश्ताक खान का भी अपहरण कर बिजनाैर में बंधक बनाए रखा गया। ये पूरा गिरोह फर्जी इवेंट कंपनी बनाकर इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों से फिराैती वसूल चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी लवी पाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
अपहरणकर्ता लवी पाल उर्फ लवी चौधरी ने राहुल के नाम से अपनी फर्जी इवेंट कंपनी बना रखी है। राहुल के नाम से इंवेंट में सम्मानित कराने की बात कहकर बुकिंग कराई, एडवांस रकम भेजकर कॉमेडियन सुनील पाल को मुंबई से दिल्ली बुलाया। दिल्ली एयरपोर्ट से सुनील को कार में बैठाया। दिल्ली में ही जैन शिकंजी पर नाश्ता कराया और फिर बिजनौर स्थित स्वयंवर मंडप में बंधक बनाकर रखा। यह कहानी अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैनुद्दीन उर्फ सैफू ने पुलिस को बताई है। मेरठ का नाम सामने आते ही पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया कि अभिनेता मुश्ताक खान का भी अपहरण किया गया है और उन्हें बिजनाैर में बंधक बनाया गया। फिलहाल पूरे मामले में नाै आरोपियों के नाम अभी तक सामने आए हैं।
पांच आरोपियों के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस ने पूर्व सभासद सार्थक चाैधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने कई बड़े खुलासे किए हैं। अपहरण के इस पूरे खेल में अभी तक क्या बातें सामने आई हैं आगे 10 बिंदुओं में जानें।
विज्ञापन
2 of 11
काॅमेडियन सुनील पाल व थाने पहुंची पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
1. पूर्व सभासद ने गिरफ्तारी के बाद खोला गिरोह का राज
काॅमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान अपहरण केस में पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनका गिरोह मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग दस कलाकारों को अगवा कर फर्जी इंवेट कंपनी के बदमाश फिरौती वसूल चुका है। मुश्ताक खान और सुनील पाल को अगवा कर फिरौती वसूली।
विज्ञापन
3 of 11
शक्ति कपूर
- फोटो : अमर उजाला
2. शक्ति कपूर थे अगला निशाना, पहले ही हो गया भंडाफोड़
इस गिरोह का अगला निशाना अभिनेता शक्ति कपूर थे। बुकिंग के लिए एडवांस में शक्ति कपूर की ओर से ऑनलाइन एक लाख रुपए बैंक खाते में डालने की बात बदमाशों से कही, जबकि बदमाश सिर्फ 50 हजार रुपये ही डालने पर अड़े थे। अभी बातचीत का सिलसिला चल ही रहा था कि सुनील पाल के अपहरणकांड का खुलासा हो गया। ये जानकारी शुक्रवार शाम को बुलंदशहर में गिरफ्तार किए गए आरोपी पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक ने पुलिस को दी है।
4 of 11
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
3. फर्जी इंवेंट कंपनी बनाकर चला रहे थे गिरोह, इंवेंट कराने के नाम पर करते थे बुकिंग
20 नवंबर को अभिनेता मुश्ताक खान और दो दिसंबर को कॉमेडियन सुनील पाल को अगवा कर बिजनौर के बदमाशों ने करीब 10 लाख की ऑनलाइन फिरौती वसूली थी। अपहरणकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल, आजिम और सैफू के बाद पुलिस ने चौथा आरोपी रिक्की उर्फ सार्थक को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ और बिजनौर पुलिस को पूछताछ में आरोपी रिक्की ने अपनी फर्जी इंवेट कंपनी के कारनामों का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
काॅमेडियन सुनील पाल
- फोटो : अमर उजाला
4. एडवांस रुपये भेजकर बुक कराते थे फ्लाइट, कई बड़े कलाकारों को बनाया निशाना
मास्टरमाइंड लवी पाल उर्फ लवी चौधरी ही राहुल बनकर मुंबई के कलाकारों से बातचीत करता और बुकिंग के नाम पर एडवांस पैसा भेजकर हवाई जहाज के टिकट भेज देता था। बिजनौर के बदमाश सुनील पाल, मुश्ताक खान, राजेश पुरी सहित दस से अधिक कलाकारों को अगवा कर फिरौती वसूली करने की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 11
आरोपी सार्थक
- फोटो : अमर उजाला
5.अपहरण में प्रयुक्त कार बरामद, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद की है। अपहरण कांड में लवी पाल की स्कॉपियो और एक अन्य कार इस्तेमाल होती थी। बिजनौर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार शक्ति कपूर के बाद भी दूसरे अभिनेता को अगवा करने की प्लानिंग लवी पाल ने बना रखी थी। रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी की बात सुनकर पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
7 of 11
लवी पाल
- फोटो : अमर उजाला
6.प्रयागराज में मिल रही लोकेशन लवी की लोकेशन
बदमाशों की लोकेशन प्रयागराज में मिल रही है। जिनकी तलाश में पुलिस की एक टीम प्रयागराज रवाना हो गई है। बिजनौर पुलिस ने सुनील पाल के अपहरण में कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे अभी पूछताछ जारी है। वहीं, आरोपी रिक्की, अर्जुन, आजिम और सेफू से अलग-अलग पूछताछ कर घटनाक्रम में बयानों का मिलान कर रहे हैं।
8 of 11
सुनील पाल की पत्नी भी मेरठ पहुंचीऔर पुलिस से बात की।
- फोटो : अमर उजाला
7. सुनील पाल की पत्नी बोलीं, पति को किया गया टाॅर्चर, ऑडियो एडिटेड है
काॅमेडियन सुनील पाल की पत्नी भी मेरठ पहुंचीं और उन्होंने पुलिस से बातचीत की। सुनील पाल की पत्नी सरिता पाल ने कहा कि पुलिस की जांच भटकाने को अपहरणकर्ताओं ने उनके पति की एडिट और अधूरी ऑडियो वायरल की। व्हाट्सएप पर कॉल करके उन्हें डराया गया। बाकी हिस्सा आरोपियों ने निकाल दिया था। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है। जांच में पूरा सच सामने आ जाएगा।
मुख्य आरोपी लवी पाल उर्फ सुशांत की मां की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान और हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण में शामिल रहा गिरोह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है। पुलिस उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक दबिश दे रही है। वहीं, मुख्य आरोपी लवी पाल उर्फ सुशांत की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
9 of 11
सुनील पाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
8. सुनील पाल से मेरठ में वसूली आठ लाख की रकम
मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने के बाद मेरठ में करीब आठ लाख की फिरौती वसूली गई। मामले में अभिनेता की पत्नी ने मुंबई में केस दर्ज कराया था। इस मामले की पुलिस गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही थी कि फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान ने भी बिजनौर शहर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया।
10 of 11
काॅमेडियन सुनील पाल व थाने पहुंची पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
9. नाै आरोपियों क नाम आ रहे सामने
पुलिस की प्राथमिक जांच में गिरोह के नौ आरोपियों के नाम सामने आए। इसमें लवी पाल उर्फ सुशांत को मुख्य आरोपी माना गया। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
10. बुलंदशहर में छिपा था सार्थक
पूर्व सभासद रिक्की उर्फ सार्थक कई दिन से दिल्ली और उत्तराखंड में घूम रहा था। आरोपी दो दिन से बुलंदशहर में ठिकाना बनाए हुआ था। शुक्रवार सुबह एसटीएफ मेरठ और बिजनौर पुलिस ने बुलंदशहर के एक मकान से उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम आरोपी को गोपनीय स्थान पर लेकर जाकर पूछताछ कर रही है।