फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गई कातिल पत्नी: वकीलों ने की आरोपियों की धुनाई, ड्रम काटकर सौरभ के शव के टुकड़ों का कराया गया पोस्टमार्टम

Wed, 19 Mar 2025 05:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Navy Officer Murder In Meerut: मेरठ में लंदन से लौटे पति सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी।  दिल दहलाने वाले हत्याकांड से हर कोई हैरान है। पुलिस ने ड्रम को काटकर शव के टुकड़े निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। आज शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुई हत्या की वारदात से हर कोई स्तब्ध है। वारदात के खुलासे के बाद ब्रह्मपुरी थाने में पहुंची सौरभ कुमार की बुजुर्ग मां रेणू देवी की आंखों में आंसू थे। वह रोते हुए बोली कि पहले तो मुझको मुस्कान ने बेटे से अलग किया और किराए पर रहने लगे। मैंने बेटे-बहू की खुशी के खातिर सब सहन किया। अब मेरे बेटे को मार डाला। हम तो जीते जी मर गए। मां ने प्रेमी साहिल, बहू मुस्कान और उसके पूरे परिवार को फांसी देने की मांग की।

बुधवार दोपहर को मेरठ मेडिकल में ड्रम को काटकर पुलिस ने शव के टुकड़े निकलवाए। डाॅक्टरों के पैनल ने शव के टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया। बताया गया कि शव का परिजनों को साैंप दिया गया है। देर शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं मृतक साैरभ के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
वकीलों ने की आरोपियों की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सौरभ तीन मार्च को उनके घर पर आया था। काफी देर तक रुका और बातचीत की। जिसके बाद उसने होली पर पिता मुन्ना लाल से मिलने की बात कही। मां का कहना था कि उनको नहीं मालूम था कि यह मुलाकात उनकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात होगी। वहीं पिता की आंखें भी भर आईं।

वहीं आज जब आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश करने के लिए  पुलिस ले कर जा रही थी तो वकीलों ने आरोपियों की धुनाई कर डाली। बताया गया कि पुलिस जिस वक्त कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को अदालत से बाहर लेकर जा रही थी। इसी दाैरान वकीलों के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दाैरान हाथापाई में में वकीलों ने साहिल के कपड़े खींचे और थप्पड़ बरसाए। वहीं पुलिस ने घेरा बनाते हुए जैसे तैसे आरोपियों को गाड़ी में बैठाया। आरोपियों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस को वकीलों से धक्का मुक्की करनी पड़ी।

विज्ञापन

3 of 5
पूरा ड्रम ही भेजना पड़ा मोर्चरी - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले तलाक हो रहा था, वह अच्छा था
सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू का भी रोकर बुरा हाल था। राहुल ने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले भी विवाद हुआ था। उस समय तलाक के कागजात तैयार हो गए थे लेकिन बाद में साथ रहने पर समझौता हो गया था। यदि उस समय तलाक हो जाता तो मेरे भाई की हत्या नहीं होती और यह दिन देखना नहीं पड़ता। वहीं काॅलोनी के लोगों ने किसी तरह राहुल को संभाला। लोगों की भीड़ में भी मुस्कान और साहिल के प्रति आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। काॅलोनी में भी मुस्कान और साहिल के प्यार के चर्चे रहे हैं।

4 of 5
ड्रम में इस तरह चिन दिए लाश के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
लंदन में रहता था पति और साहिल को घुर बुलाती थी मुस्कान
परिजनों ने बताया कि लंदन में पति सौरभ परिवार को पालने के खातिर मेहनत कर कमाता था, यहां उसकी पत्नी मुस्कान साहिल को अक्सर अपने घर बुलाती थी। प्यार की खातिर सौरभ सबकुछ बर्दाश्त करता रहा, लेकिन यह नहीं मालूम था कि एक दिन उसी की पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साैरभ के पिता बेटे की याद में बिलखते हुए कहते रहे कि हमसे हमारा लाल छीन लिया। वहीं मा ने कहा कि हमे आरोपियों को फांसी की सजा चाहिए। मुस्कान के घर का एक भी सदस्य बचना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें