तीरथ सिंह हत्याकांड
- फोटो : Amar Ujala
थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपी कुलदीप उर्फ मकड़ी पुत्र संतोक सिंह, आरोपी परमजीत उर्फ गुल्ला पुत्र छग्गन सिंह निवासी लतीफपुर ने बताया कि गांव के ही मनप्रीत उर्फ सन्नी ने तीरथ को मारने के लिए कहा था। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान सज्जन सिंह, वर्तमान प्रधान दिलदार सिंह से चुनावी रंजिश रखता था। दिलदार सिंह तीरथ सिंह का साला है।
सहयोगी रहा मनप्रीत उर्फ सन्नी चुनाव के बाद किसी बात पर दिलदार के खिलाफ हो गया था। इसका फायदा पूर्व प्रधान सज्जन सिंह ने उठाया। सन्नी को दिलदार के खिलाफ इस्तेमाल किया। कुछ रुपयों का लालच देकर दिलदार को चुनाव जिताने वाले उसके जीजा तीरथ सिंह को मारने की योजना बनाई। इस पर सन्नी भी दिलदार से बदला लेने के लिए तैयार हो गया।