यूपी के मुजफ्फरनगर में प्राची और उसके भांजे नवदीप की कातिलों ने जिस क्रूर तरीके से हत्या की, उससे हर किसी का कलेजा हिल गया। दोहरे कत्ल के पीछे क्या वजह रही, ऐसे कई सवाल हरेक के जहन में कौंध रहे हैं। यदि हत्यारों का मकसद छात्रा के साथ बदनीयती का रहा, तो फिर पांच वर्ष के मासूम भांजे की जान क्यों ली। बेरहमी से अंजाम दी गई वारदात में मौसी और भांजे के सिर धड़ से अलग कर दिए गए।
2 of 8
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लुहारी खुर्द के जंगल में लापता मौसी और भांजे की गई हत्या से हर कोई हतप्रभ है। घर से जंगल में चारा लेने गई प्राची साथ में भांजे नवदीप को भी लेकर गई थी। लाशों को देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि कातिलों ने क्रूरतम तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
पढ़ें : यूपी में नहीं थम रहा अपराध! मार्शल आर्ट के चैंपियन को मारी गोली
3 of 8
युवती और उसके भांजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मौका-ए-वारदात पर मासूम नवदीप का सिर धड़ से अलग पड़ा था, जबकि एक हाथ गायब मिला। मासूम के पेट की आंतें भी बाहर निकली हुईं थी। करीब पांच मीटर की दूरी पर मौसी प्राची का गर्दन कटा शव पड़ा था। घटनास्थल पर कई जगह खून फैला था। गन्ने की फसल टूटी हुई मिली।
4 of 8
युवती और उसके भांजे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि मृतका ने जान बचाने के लिए हत्यारों के साथ संघर्ष किया होगा, जिसने भी दोनों की लाशें देखी कलेजा कांप उठा। प्राची की मां और बहनें शवों को देखकर गश खाकर गिर पड़ीं। पुलिस अफसर तक भी मौसी और भांजे के शवों की हालत देख सन्न हैं, आखिर क्यों निर्दयतापूर्वक कत्ल किए गए।
पढ़ें : पल भर में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, सदमे में मां
5 of 8
प्राची और नवदीप का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक प्राची अपनी बहन ममतेश को बताकर पहली बार खेत पर चारा लेने गई थी। ग्रामीणों के दिमाग में भी अनगिनत सवाल कौंध रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर उलझी हुई है। क्या प्राची को किसी ने धोखे से जंगल में बुलाया था। यदि किसी ने उसके साथ बदनीयती का प्रयास किया तो मासूम की हत्या क्यों की।
विज्ञापन
6 of 8
हंगामा करते लाेग
- फोटो : अमर उजाला
डबल मर्डर में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया जाना दर्शाता है कि हत्यारे बेखौफ थे और उनकी संख्या एक से ज्यादा रही होगी। जांच का यह भी विषय है कि क्या प्राची ने कातिलों का कोई राज जान लिया था। पुलिस के लिए लुहारी खुर्द के दोहरे हत्याकांड का खुलासा करना चुनौती भरा होगा, क्योंकि मृतका प्राची मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी।
पढ़ें : छात्रा से सामूहिक बलात्कार, तीन माह तक करते रहे दरिंदगी
विदेशी सिक्का खोलेगा राज
7 of 8
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को लुहारी खुर्द के जंगल में घटनास्थल पर जांच के दौरान एक विदेशी मुद्रा का सिक्का मिला है। सीओ सदर योगेंद्र सिंह के मुताबिक सिक्का नवदीप के शव के पास पड़ा मिला। सिक्का सऊदी अरब की मुद्रा का है। पुलिस आसपास के गांव में अरब देशों में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों की जेब से ही हत्याकांड के दौरान यह सिक्का गिरा है। पुलिस की तहकीकात इस बात पर भी हो रही है कि हत्यारे आसपास के किसी गांव के हो सकते हैं। मासूम का हाथ गायब होने से ग्रामीण तंत्र-मंत्र के लिए वारदात करने की आशंका भी जता रहे हैं।
लुहारी खुर्द के मोहरपाल की बेटी प्राची कसबे के महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह मंगलवार को कॉलेज नहीं गई थी। मृतक नवदीप प्राची की बड़ी बहन का बेटा था, जो निकट के गांव सैद नंगला के मांटेसरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। उस स्कूल में मृतका की एक बहन भी टीचर है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें