फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बलात्कार... हत्या और फिर सुसाइड, हर सबूत मिटाना चाहता था सभासद का बेटा, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 25 Sep 2018 04:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सभासद के बेटे ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं बल्कि मामला बढ़ता देख खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने अनुसार मृतक आरोपी हर सबूत मिटाना चाहता था लेकिन, सीसीटीवी फुटैज से मामले का खुलासा हो गया। जानिए पूरा अपडेट:-
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बागपत पुलिस ने खेकड़ा में हुई दस वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि बालिका की हत्या सभासद तारा देवी के 28 वर्षीय बेटे रजनीश ने की थी। बाद में भेद खुलता देख उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज में वह बालिका को दुकान के अंदर ले जाते हुए और बाद में बोरे में बंद शव को कंधे पर लादकर छिपाने के लिए ले जाता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा बाजार से 19 सितंबर को कक्षा पांच की छात्रा (10) गुम हो गई थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। 20 सितंबर की शाम बालिका का शव शाह गार्डन अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के पीछे प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी।

4 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 25-30 लोगों से पूछताछ की और 10-12 जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें नगर पालिका में वार्ड एक से सभासद तारादेवी के पुत्र रजनीश निवासी मोहम्मद रैदासपुरी कस्बा खेकड़ा का नाम प्रकाश में आया। 21 सितंबर की देर रात में पुलिस ने रजनीश के घर, दुकान व गोदाम की तलाशी ली थी। बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से पूरा मामला स्पष्ट हो गया। पुलिस ने उसे अगले दिन सुबह पूछताछ के लिए थाने पर आने को कहा, लेकिन रात में ही उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

5 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक आरोपी रजनीश ने 28 मिनट में छात्रा की रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी 3:05 बजे छात्रा को दुकान के अंदर लेकर आता है। उसे गोदाम की तरफ ले जाता है। 3:33 बजे वह अकेला गोदाम से बाहर आता है और तौलिये से अपना पसीनी पोंछता है और इसके बाद वह दुकान पर इधर-उधर घूमता रहा है और ग्राहकों को सामान भी देता है। अगले दिन शाम 7:14 बजे अंधेरा होने पर वह प्लास्टिक के बोरे में छात्रा के शव को लेकर दुकान से बाहर निकलता है और सामने खाली पड़े प्लॉट में बोरे को छिपा देता है। इसके बाद दुकान बंद कर घर चला जाता है। रात्रि में 12:24 बजे वह बाइक लेकर दुकान की आता है और बोरे को (जिसमें छात्रा का शव है) बाइक पर रखकर ले जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं मृतक आरोपी ने सीसीटीवी फुटेज को भी डिलीट करने की कोशिश की, लेकिन वह फुटेज डिलीट करने में कामयाब नहीं हो पाया। सीसीटीवी कैमरे के मैकेनिक को बुलाकर फुटेज डिलीट करने की प्रक्रिया भी पूछताछ की। पुलिस ने मैकेनिक को मुकदमे में गवाह बनाया है। पुलिस ने मृतक आरोपी रजनीश की दुकान को सील कर दिया है। घटना स्थल की फोरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मृतक रजनीश ने घटना को अंजाम देने के बाद दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को डिलीट करने की भी कोशिश की। उसने सीसीटीवी कैमरे को मैकेनिक को बुलाकर फुटेज डिलीट करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली, लेकिन वह फुटेज डिलीट करने में कामयाब नहीं हुआ। मैकेनिक ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मैकेनिक को मुकदमे में गवाह बनाया है। पुलिस ने मृतक आरोपी की जूते की दुकान भी सील कर दिया है। घटना स्थल फोरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। पुलिस घटना स्थल से भी सबूत जुटाने का प्रयास करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें