फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चलती बाइक से बरसाईं गोलियां, पुलिस फायरिंग में 3 घायल, देखें मुठभेड़ की Live तस्वीरें

Tue, 25 Sep 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यूपी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ों को सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार तड़के  मेरठ  शहर में परतापुर और रेलवे रोड पर मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लगी। तीनों बदमाश शातिर बताए गए, जिन्हें पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।

 
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक बिजली बंबा बाईपास पर रविवार रात बदमाशों ने कई लोगों से लूट की थी। इसको देखते हुए सोमवार रात इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर जा रहे दो संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जगमोहन हरियाणवी उर्फ पहलवान निवासी बड़गांव सोनीपत (हाल पता शिवशक्तिनगर ब्रह्मपुरी) व गुड्डू उर्फ विनय निवासी दौराला को पकड़ा गया हैं। दोनों शातिर अपराधी है। दोनों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। बिजली बंबा बाईपास पर लूट की घटना भी इन्होंने कबूल की है। 
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रेलवे रोड पुलिस ने एक आरोपी वकील निवासी अजराड़ा मुंडाली के पैर में गोली मार दी। एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी वकील अपने साथी फिरदौस के साथ लूट के इरादे से आया था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में वकील के पैर में गोली लगी, जबकि फिरदौस फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। देर रात पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी थी। एसओ रेलवे रोड के अनुसार वकील पर जयपुर से 25 हजार का इनाम था। उस पर कोटपुतली जयपुर में डकैती सहित हत्या का केस दर्ज था। गाजियाबाद के मसूरी के अलावा हापुड़ और मुंडाली थाने में लूट, डकैती के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। 

अंधेरा होते ही बदमाशों के हवाले बाईपास  

4 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बिजली बंबा बाईपास आधी रात के बाद बदमाशों के हवाले हो जाता है। पुलिस पिकेट भी गायब हो जाती हैं। करीब दो माह पूर्व बाईपास पर लूट के विरोध में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन पुलिस गंभीर नहीं हुई। सीमा विवाद में उलझने वाली पुलिस समन्वय न होने पर गश्त भी नहीं करती, जिसका फायदा बदमाश उठाते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बाईपास की सुरक्षा को देखते हुए सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय शहर के बीच से शॉप्रिक्स मॉल के पास शिफ्ट किया गया था। बिजली बंबा बाईपास से करीब सात किमी की दूरी पर लिसाड़ी गांव बाईपास, जुर्रानपुर फाटक समेत पांच जगहों पर पुलिस तैनात होती हैं। लेकिन आधी रात को पुलिस गायब हो जाती है। करीब दो माह पहले बदमाशों ने नोएडा से लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित राजवंशी को लूट के विरोध में गोली मारी थी। एक सप्ताह के बाद अंकित ने इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बिजली बंबा बाईपास पर अक्सर देर रात लूटपाट की घटनाएं होती हैं। ज्यादातर घटनाओं को पुलिस सामान्य मानकर दर्ज नहीं करती। पुलिस वही घटना दर्ज करती है, जिसमें किसी को लूट के विरोध में गोली लगी हो। रविवार देर रात बदमाशों ने चार लोगों से फिर लूटपाट की। विरोध करने पर कपड़ा व्यापारी जीतू को गोली मार दी। पुलिस इस मामले को भी दबाने में जुटी रही। लिसाड़ी के ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 


 
विज्ञापन

लूट को छुपा गई पुलिस 

7 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों ने बताया कि रविवार देर रात बदमाशों ने उनसे नगदी और बाइक लूटी। लेकिन इंस्पेक्टर परतापुर लूट की घटना मानने को तैयार नहीं हैं।  पुलिस का कहना है कि जीतू को गोली लगी है, जिसमें जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आ जाएंगे, उसके आधार पर केस दर्ज होगा। वहीं बिजली बंबा बाईपास पर चार थानों की सीमा लगती है। रविवार देर रात लूटपाट कोे लेकर लिसाड़ी गेट और परतापुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। परतापुर ने लिसाड़ी गेट तो लिसाड़ी गेट पुलिस ने परतापुर थाना क्षेत्र में लूटपाट होना बताया। पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। 

 

पारिवारिक मामला तो नहीं

8 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह का दावा है कि लिसाड़ी गांव निवासी सुरेंद्र की बेटी का विवाद ससुराल वालों से चल रहा है। बताया गया कि सुरेंद्र की लूटी गई बाइक भी मिल गई। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं मामला दूसरा तो नहीं। हालांकि पुलिस अभी लूट के बाद गोली मारने के मामले को प्राथमिकता पर ले रही है। 

 
विज्ञापन

लोगों में गुस्सा 

9 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बिजली बंबा बाईपास पर कई गांव हैं। लोगों में जबरदस्त गुस्सा है कि बाईपास पर रोजाना ही घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने बताया कि कई बार पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। लेकिन पुलिस गंभीर नहीं होती। बदमाश शाम ढलते ही बाईपास पर मंडराने लगते है। पुलिस की यह लापरवाही बाईपास पर बड़ी घटना करा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें