गंगनहर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से भव्या का शव कुछ मीटर दूर भोला झाल से बरामद कर लिया जबकि ज्योति का शव 8 घंटे बाद 20 किमी दूर बागपत के बालैनी थाने के पास हिंडन नदी में नग्नावस्था में मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्योति के सिर में सात चोट के निशान और सिर में नुकीली चीज घुसी मिली। इसके बाद ज्योति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि बेटी भव्या के शव को श्मशान में दफनाया गया।