फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोतीगंज के कबाड़ियों ने वाहन कटान के ढूंढे नए ठिकाने, तीन राज्यों की पुलिस के लिए बने चुनौती

Wed, 15 Mar 2023 11:27 AM IST
Dimple Sirohi दिशांत त्रिवेदी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ के सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों का कटान बंद होने के बाद कबाड़ी दूसरे राज्यों में कटान कर रहे हैं। इसकी पुष्टि इस बात से हो रही है दूसरे राज्यों की पुलिस यहां दबिश देकर कबाड़ियों की तलाश कर रही है। हाल ही में उत्तराखंड पुलिस ने लालकुर्ती में दबिश दी तो इससे पहले दिल्ली, हरियाणा की पुलिस भी दबिश दे चुकी है। दूसरे राज्यों में सोतीगंज के कबाड़ी मुसीबत बन गए हैं। यहां के कबाड़ी दूसरे राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। पिछले 15 दिन में ही यहां दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस की टीमें आकर दबिश दे चुकी हैं। एक मार्च को राजस्थान पुलिस ने फरीदाबाद से चोरी की गई ब्रेजा कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। 

पकड़े गए साथी आरोपियों को पकड़ने के लिए सोतीगंज में फरीदाबाद पुलिस ने दबिश दी लेकिन पकड़ में नहीं आ सके थे। मेरठ के कबाड़ी घटना में शामिल थे।  इसके अलावा पांच मार्च को दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज में दबिश दी थी। दिल्ली में लूट के पकड़े गए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी। अब हरिद्वार पुलिस 13 मार्च को लालकुर्ती के आफताब की कोठी दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। हालांकि पुलिस इनको पकड़ नहीं सकी थी। वहीं जानकारी यह भी है कि आसपास के जिलों में भी सोतीगंज के कबाड़ी पूरी तरह से सक्रिय है। पहले तो इन पर नकेल कसी गई। अब इन पर नकेल भी कसी नहीं जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut
अब दूसरे जिलों और राज्यों में हो रहा अवैध कारोबार
अभी तक तो चर्चा यह थी कि सोतीगंज का अवैध कारोबार हापुड़, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर की ओर शिफ्ट हो गया है। आसपास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में कबाड़ी अपनी जड़ों को मजबूत कर रहे हैं। बड़ी चुनौती कबाड़ी बनते जा रहे हैं। सोतीगंज बंद होने के बाद आरोपियों ने दूसरे जिलों और राज्यों में वाहन चोरी कर कटान करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: संवरेगा शहर..., मुख्य चौराहों पर लगेंगी कलाकृतियां, ऑस्कर के बाद एकेश्वर नए प्रोजेक्ट में जुटे
विज्ञापन

3 of 5
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : amar ujala
हाजी गल्ला और इकबाल कबाड़ी की हो चुकी है संपत्ति कुर्क 
हाजी नईम उर्फ हाजी गल्ला, इकबाल कबाड़ी, राहुल काला, मन्नू कबाड़ी समेत कई कबाड़ी वेस्ट यूपी ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में वाहन कटान का बड़ा नेटवर्क है। पिछले साल पुलिस ने इन सभी के गोदामों और कोठियों को कुर्क कर करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की थी। सभी कबाड़ियों को जेल भेजा गया था।

4 of 5
meerut police, sotiganj , Rahul kala, सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला
तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज को बंद कराया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में सोतीगंज को बंद किया था। इसके बाद कबाड़ियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोतीगंज बंद होने की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोतीगंज के कबाड़ी की संपत्ति कुर्क - फोटो : amar ujala
चोरी और वाहनों का कटान पूरी तरह से मेरठ में बंद है। जो भी अवैध काम में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरे राज्यों की पुलिस हालांकि अभी जांच के लिए मेरठ में आ रही है। जिनकी पूरी मदद की जा रही है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें