जिस नाबालिग बेटी की इज्जत बचाने के लिए पिता ने अपने भाई और गांव के लोगों के साथ मिलकर छह माह पहले मथुरा में पंचायत की थी। वही बेटी और भाई मौत का कारण बन गए। पुलिस ने जब इस घटना की गहनता से पड़ताल की तो रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया कि बेटी की उम्र जब पांच साल थी तो उसकी मां पति से रिश्ता खत्म कर बेटी के साथ हस्तिनापुर क्षेत्र स्थित मायके चली गई थी। पता चला कि वहां से वह बेटी को लेकर मथुरा चली गई थी, जहां प्रेमी से शादी कर ली थी। करीब 11 साल तक बेटी को उसने साथ रखा।