फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उससे बात करना बंद कर दे, वरना जिंदगी खत्म समझना', नहीं माना तो उतार दिया मौत के घाट

Mon, 01 Apr 2019 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
शाहआलम उर्फ आशी - फोटो : फाइल
मेरठ के लिसाड़ीगेट में शाहआलम उर्फ आशी की हत्या के मामले में पुलिस दोनों हत्यारोपियों तक पहुंच गई है। आरोपी के घर से शाहआलम की स्कूटी और मोबाइल बरामद किया है। जांच में सामने आया कि तीन माह पहले आरोपी रिहान ने साथियों के साथ शाह आलम की पिटाई की थी। रिहान ने कहा था कि मेरी रिश्तेदार युवती से बात करना छोड़ दे, नहीं तो जिंदगी खत्म समझना। रविवार को हत्या करने के बाद शव को एक पार्षद के घर के सामने ई रिक्शा से फेंक दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार, शाहआलम के रिहान की रिश्तेदार से एक साल से करीबी संबंध थे। रिहान को यह पसंद नहीं था। इसी मामले को लेकर तीन माह पहले आरोपी रिहान ने शाह आलम को पीटा था। तीन दिन पहले शाह आलम, रिहान की रिश्तेदार से मोबाइल पर बात कर रहा था। यह बात रिहान को पता चल गई। इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई। 

 
विज्ञापन

3 of 7
meerut murder, meerut police - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात को रिहान ने दोस्त उजैफा से हत्या के लिए मदद मांगी। उजैफा ने फोन करके शाह आलम को घर बुलाया। वहां रिहान भी मौजूद था। तीनों ने एक साथ खाना खाया। इस दौरान उजैफा ने शाह आलम से कहा कि तेरा रिहान से जो भी विवाद है, उसे भूल जा। हम तीनों दोस्त की तरह ही रहेंगे। सीओ ने बताया कि रविवार को शाहआलम ने फिर रिहान की रिश्तेदार से मोबाइल पर बात की। इसके बाद रिहान ने उजेफा की मदद से शाह आलम को घर बुलाया था। 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : फाइल
मामा है बम कांड का आरोपी
सीओ के अनुसार, आशी जेल में बंद शाहिन सैफी का रिश्तेदार है। शाहिन की एक कुख्यात से भी नजदीकी है। मरने वाला युवक पीएसी बम कांड 1987 के मुख्य आरोपी अय्यूब का रिश्ते में भांजा था। 
विज्ञापन

5 of 7
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जेल जा चुका है हत्यारोपी 
पुलिस का कहना है कि एक साल पहले परतापुर के शताब्दीनगर में इरशाद उर्फ काला, आसिफ और उजेफा की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें उजेफा भी जेल गया था। अब रिहान ने उजेफा को यह कहकर हत्या में शामिल कर लिया, कि तुझे पकड़वाने की मुखबिरी आशी ने की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते हुए मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली
सीओ दिनेश शुक्ला का कहना है कि आशी का मोबाइल आरोपी उजेफा के घर से बरामद हुआ है। कॉल डिटेल से पता चला कि आशी की एक युवती से लगातार बात होती थी। रविवार को भी दिन में तीन बार उनके बीच लंबी बात हुई थी। इसके आधार पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
चमड़ा पैठ जाकिर कॉलोनी निवासी शाह आलम उर्फ आशी (18) पुत्र इस्लामुद्दीन पिता के साथ कपड़े का काम देखता था। एक कॉलेज में पढ़ाई भी कर रहा था। वह घर से स्कूटी लेकर निकला था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें