बागपत जेल में हुई अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मेरठ कनेक्शन भी सामने आ रहा है। सूत्रों की माने तो मुन्ना बजरंगी पर एक नहीं दो पिस्टलों से गोलियां बरसाई गई। आगे जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
मुन्ना बजरंगी
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मेरठ से खरीदना बताया जा रहा है। बजरंगी की हत्या में दो पिस्टल से गोलियां चलने की बात सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि इसका खुलासा फोरेंसिक जांच में होगा। मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी मेरठ जेल में काफी दिन रहा है। जेल में मेरठ के कई बदमाशों से उसकी दोस्ती हो गयी थी। सुनील राठी ने मेरठ के कई बदमाशों से वारदात कराई।
4 of 5
फाइल फोटो
पुलिस सूत्रों की माने तो मुन्ना बजरंगी की हत्या में सुनील राठी और उसके एक साथी ने दो पिस्टल से गोलियां चलाई हैं। इनमें एक पिस्टल मेरठ से खरीदना बताया गया है।