फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रबंधन की सुरक्षा की खुली पोल, सबसे बड़ा सवाल अंदर कैसे पहुंची पिस्तौल?

Wed, 11 Jul 2018 10:02 PM IST
न्यूज,डेस्क अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी - फोटो : file photo
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल आखिर अंदर कैसे पहुंची, इसपर अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि किसी ने बाहर से पिस्तौल को जेल के अंदर फेंका, जिसके बारे में किसी को कानोकान खबर नहीं लगी। गौरतलब है कि बागपत जिला जेल की दीवारें बंदियों की हरकतों के सामने बेहद छोटी ही लगती हैं। जेल परिसर से सटे खेतों से जेल में नशे का सामान फेंका जाता है। इसी तरह जेल से भी सामान बाहर फेंक दिया जाता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल को भी दीवार से जेल में फेंका गया होगा। 
विज्ञापन

जेल से सटे खेतों से जेल में फेंका जाता था नशे का सामान

2 of 5
बागपत जेल - फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार की दीवारों के पास खेत ही खेत हैं। दीवारों के पास नशे के सामान, ताश की गड्डियां और अन्य सामान पड़ा मिलता है। जेल की दीवारों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी दीवार से फेंककर ही तो जेल के अंदर तक नहीं पहुंचाया गया। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि हर बिंदू की जांच चल रही है।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल गटर से बरामद

3 of 5
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार के गटर से पुलिस ने मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया है। पिस्टल सेमी आटोमेटिक है। इस पर लिखे कई अंकों को मिटाने का प्रयास किया गया है। इसके विदेशी होने का अनुमान है। पिस्टल 7.62 एमएम की है। पिस्टल के अंदर मिली मैगजीन से पांच कारतूस मिले हैं। जिला कारागार से 22 खोखे मिले हैं।

सेमी आटोमेटिक है हत्या में प्रयुक्त पिस्टल

4 of 5
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बरामद कारतूसों पर 7.62 25 एसबी लिखा है। इसके अलावा पिस्टल पर 7.62 एमएम लिखा है। नाल की लंबाई छह अंगुल, चैंबर की लंबाई तीन अंगुल है। बट की लंबाई छह अंगुल, पिस्टल के बट पर दोनों तरफ लकड़ी है। बैरल की नाल पर एलएलएएमए ईपेशियल लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
बरामद मैगजीन की पेंदी पर 1206 लिखा है। पुलिस छानबीन कर रही है कि यह पिस्टल जेल तक कैसे पहुंची।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें