फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की हत्या: बड़ा सवाल, जेल तक कैसे पहुंची पिस्तौल, पिछले महीने किया गया था निरीक्षण

Tue, 10 Jul 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
munna bajrangi, sunil rathi
जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की कई गुत्थियां उलझी हुई है। सवाल है कि आखिर जेल में पिस्तौल कब और कैसे पहुंची। वारदात में क्या अकेला सुनील राठी शामिल था या उसके गैंग के सदस्यों की भी कोई भूमिका है। सुनील राठी कह रहा है कि पिस्तौल मुन्ना बजरंगी की थी, ऐसा है तो फिर राठी ने उसे गटर में क्यों फेंक दिया। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि हर बिंदु पर जांच चल रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Munna Bajrangi
जिला जेल में एंट्री से पहले हर सामान की जांच होती है। हर व्यक्ति को जांच के बाद ही जेल में जाने दिया जाता है। हर आने जाने वाले का हिसाब रखा जाता है। इसके बाद भी फिर से बड़ी चूक हो गई। पिछले महीने ही अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण किया था। तब सब सही मिला था और किसी तरह की आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 6
मुन्ना बजरंगी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सवाल है कि पिस्तौल जिला जेल में कैसे पहुंची। अधिकारियों ने पूछताछ की तो सुनील राठी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि पिस्तौल मुन्ना बजरंगी लेकर ही पहुंचा। ऐसे में सवाल यह है यदि बजरंगी भी पिस्तौल लेकर पहुंचा तो जेल में एंट्री से पहले चेकिंग क्यों नहीं की गई।

4 of 6
मुन्ना बजरंगी - फोटो : self
किसने क्या दिया बयान
हत्या में नामजद सुनील राठी ने कहा कि, बजरंगी ही पिस्तौल लेकर आया था और मेरे ऊपर हमला करने की फिराक में था। मैंने उसी का पिस्तौल छीनकर अपने बचाव में गोली चलाई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
एसपी बागपत जयप्रकाश ने बताया कि, राठी ने ही गोली चलाई  है, वह अपने बचाव में क्या बयान दे रहा है, इसकी तस्दीक  की जा रही है। जेलर यूपी सिंह की ओर से सुनील राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
मुन्ना बजरंगी का भाई सत्यजीत का कहना है कि, राठी गलत बयान  दे रहा है। मुन्ना बजरंगी के पास कोई पिस्तौल नहीं थी। पुलिस और जेल प्रशासन कहानी को घुमाने का प्रयास कर रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें