उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सारे सवाल अनसुलझे हैं। चार राज्यों की पुलिस मिलकर भी वारदात की कड़ियां नहीं जोड़ पाई है। यूपी पुलिस के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी वारदात की गुत्थियों को सुलझाने में नाकाम साबित हुई हैं। सुनील राठी के गुर्गों को हिरासत में लेकर कई बार पूछताछ की गई। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला है।