फाइल फोटो
कहां गई एसटीएफ की गोली
वर्ष 1998 में दिल्ली में एसटीएफ की मुन्ना बजरंगी से मुठभेड़ हुई थी। इसमें बजरंगी को सात गोलियां लगी थीं। बावजूद इसके वह बच गया था। परिजनों ने बजरंगी का ऑपरेशन नहीं कराया था और सभी गोलियां शरीर में ज्यों की त्यों रह गई थीं। उस वक्त की एसटीएफ टीम में शामिल रहे कुछ अफसर दावा कर रहे थे कि ये गोलियां अभी तक बजरंगी के शरीर में मौजूद थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुरानी किसी भी गोली का जिक्र नहीं है। आगे जानिए क्या है अनसुलझे सवाल...