shooter dadi
बता दें कि शामली के गांव मखमूलपुर में शूटर दादी का जन्म एक जनवरी 1932 को हुआ । सोलह साल की उम्र में जौहड़ी के किसान भंवर सिंह से उनकी शादी हो गई । यहां उनका संयुक्त परिवार था। घर के कामकाज और खेती किसानी में उन्होंने पति और परिवार का सहयोग किया। शूटर दादी चंद्रो तोमर का बड़ा बेटा ओमवीर सिंह हैं, वह गाजियाबाद में रियल स्टेट का कार्य करते हैं। दूसरे बेटे विनोद कुमार ईट भट्ठा कारोबारी और किसान हैं। एक बेटी धर्मवीरी गोयला गांव में ब्याही है। दूसरी बेटी कौशल्या राजस्थान के उदयपुर में शिक्षिका हैं। तीसरी बेटी सविता भी टीचर हैं और वर्तमान समय खेकड़ा में कार्यरत है। पौत्र और पौत्रियों में शेफाली, चिराग, अंकित और पूजा हैं।