फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना के ऐतिहासिक चर्च में विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी, यहां हर मुराद पूरी करती हैं माता मरियम

Sun, 10 Nov 2019 06:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
sardhana Church Meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना स्थित ऐतिहासिक चर्च में लगे दो दिवसीय मेले के साथ साथ विशेष प्रार्थनाओं का दौर जारी है। शनिवार को सुबह से ही प्रार्थना का सिलसिला शुरू हो गया और दूसरे दिन रविवार को भी दिन भर प्रार्थना के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े दिखे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर मन्नतें मांगी। आगे तस्वीरों में देखें इस दौरान कितनी भव्य है चर्च की छटा: - 
विज्ञापन

2 of 5
sardhana Church Meerut - फोटो : अमर उजाला
चर्च में पहले दिन शनिवार को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या गत वर्षों की अपेक्षा काफी कम रही। इसलिए इस बार श्रद्धालुओं को माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन करने के लिये घंटो लाइन में खडे़ होकर इंतजार करना नहीं पड़ा। श्रद्धालुओं ने माता मरियम की तस्वीर के समक्ष मोमबत्ती जलाकर मन्नतें मांगी। वहीं मन्नत पूरी होने पर पौधे भी रोपे गए। माता मरियम से देश में अमन व सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

3 of 5
sardhana Church Meerut - फोटो : अमर उजाला
चर्च में शनिवार सुबह पहली प्रार्थना सुबह आठ बजे, दूसरी दस बजे कराई गई। इसके बाद शाम को चार बजे हिंदी में प्रार्थना फादर साहेराज ने संपन्न कराई। छह बजे पंजाबी में विशेष प्रार्थना कराई। रात को आठ बजे भी प्रार्थना की गई। विशेष प्रार्थना में दिल्ली, पंजाब, हरियाण समेत कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए। शनिवार को भी यह सिलसिला देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है। 

4 of 5
sardhana Church Meerut - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि यह ऐसा वक्त है जब चर्च की छटा देखते ही बनती है। चर्च को हर तरफ से खूबसूरत लाइट्स से सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइटों से नहाया सरधना चर्च बेहद ही खूबसूरत नजर आता है। मान्यता है कि चर्च में स्थित माता मरियम की चमत्कारिक मूर्ति के समक्ष प्रार्थना करने और मन्नत मांगने से श्रद्धालुओं की हर मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि इस चर्च की खूबसूरती और चमत्कार को देखने के लिए देश विदेश से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sardhana Church Meerut - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले में आए फैसले का असर दिखाई दिया
ऐतिहासिक चर्च मेले में इस बार सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले में आए फैसले का असर दिखाई दिया। चर्च मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि दो दिवसीय मेले में शनिवार व रविवार को भारी भीड़ उमड़ती है। लेकिन इस बार शनिवार को जो भीड़ पहुंची व गत वर्षों की अपेक्षा कम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें