मेरठ के गंगानगर स्थित अमन विहार में मंगलवार सुबह बदमाशों ने सपा नेता श्रवण चौधरी और उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट की और फिर गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद घर से आठ लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी लगते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार गंगानगर में सपा नेता के घर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाल दी। रात से सुबह सुबह तक बदमाशों ने इंतजार किया परिवार के जगने पर पहली मंजिल का गेट खुला तो धावा बोल दिया बदमाश हथियारों के बल पर करीब 10 लाख रुपये कैश, 8 से 10 तोले सोने की ज्वेलरी ले गए। घटना की जानकारी पर सीओ सदर देहात पूनम सिरोही मौके पर पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी ली।