फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री बनाए गए सुरेश राणा और डॉ. धर्म सिंह सैनी का भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

Fri, 24 Mar 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
राज्यमंत्री सुरेश राणा
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थानाभवन विधायक सुरेश राणा का शुक्रवार को गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। पानीपत की तरफ से कैराना में प्रवेश करते ही उनके स्वागत का सिलसिला शुरु हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
लोगों में देखने को मिला भारी उत्साह
कस्बा कैराना में कल कलस्यान चौपाल पर जोरदार स्वागत हुआ। उसके बाद शामली के कैराना रोड पर सिल्वर बेल्स स्कूल में भव्य स्वागत समारोह किया गया। इसमें शहर और देहात क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 6
रेलवे स्टेशन पर बीजेपी समर्थकों की भीड़
दोपहर करीब दो बजे हरियाणा सीमा यमुना पुल से काफिले के साथ कैराना की तरफ बढ़े। उनके आगे आगे समर्थकों का हुजूम ढोल बाजे और डीजे की धुन पर झूमते चल रहे थे। राज्यमंत्री खुली छत की गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। पानीपत रोड पर रायल ब्रेक प्वाइंट पर स्वागत हुआ।

4 of 6
भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह
कस्बे में कलस्यान चौपाल पर जमा समर्थकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दो दिन में प्रदेश से 80 प्रतिशत गुंडागर्दी खत्म कर दी है। कैराना पलायन मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब गुंडे यहां कुछ करके तो दिखाएं। भाजपा शासन में गुंडों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 6
सांसद हुकुम सिंह
इसी दौरान सांसद हुकुम सिंह भी कलस्यान चौपाल पर पहुंच गए। उनसे कुछ देर बातचीत करने के बाद सुरेश राणा का काफिला शामली के लिए रवाना हो गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जगरोशन प्रधान, शामली चेयरमैन अरविंद संगल, कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह चौहान, शगुन मित्तल, रामजीलाल कश्यप, ईश्वर चंद जाटव, दामोदर सैनी, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा समर्थकों में उत्साह
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धर्म सिंह सैनी का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। वह रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाल कर अपने आवास पर पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें