फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिहिर भोज विवाद: सपा विधायक को हिरासत में देख भड़के समर्थक, पुलिस बसों के शीशे तोड़े, तस्वीरें बनीं गवाह

Mon, 18 Sep 2023 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मिहिर भोज विवाद की तस्वीरें: सपा विधायक को हिरासत में देख भड़के समर्थक, पुलिस बसों के शीशे तोड़े, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
1 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद के मवाना में सोमवार को प्रस्तावित गुर्जर समाज की सम्राज मिहिर भोज यात्रा रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की सारी रणनीति और इंतजाम धरे रह गए। यात्रा निकालने पर अड़े सरधना विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों को पुलिस ने दो बसों में बैठाकर रवाना कर दिया। लेकिन अतुल प्रधान के समर्थक बसों के शीशे तोड़कर नीचे कूद गए और नारेबाजी करते हुए यात्रा निकालकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा तक पहुंच गए। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इससे पहले सुबह यात्रा के लिए एकत्र हुए समाज के 17 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया था।
विज्ञापन

2 of 10
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala
गुर्जर समाज का सोमवार को मवाना में बड़ा महादेव मंदिर से यात्रा निकालकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और राजपूत उत्थान सभा ने यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दे थी। माहौल खराब न हो इसके लिए रविवार को अधिकारियों ने समाज के नेताओं को मनाने का प्रयास किया। उनके सामने यात्रा न निकालकर सीधे प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन गुर्जर समाज के लोग यात्रा निकालने पर अड़े थे। जिस पर एसपी देहात कमलेश बहादुर और एडीएम प्रशासन अमित कुमार सुबह नौ बजे से सीओ आशीष शर्मा, सीओ देवेश शर्मा, सीओ पूनम सिरोही, एसडीएम अखिलेश यादव, क्यूआरटी, पीएसी व आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ बड़ा महादेव मंदिर पहुंच गए। 
विज्ञापन

3 of 10
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
वहीं, भाजपा नेता आकाश गुर्जर व सपा नेता मोनू पंवार, सुबोध गुर्जर आदि समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर पहुंचे। इन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह यात्रा निकालने पर अड़ रहे। पुलिस ने तीनों नेताओं समेत 17 लोगों को हिरासत में ले लिया और क्यूआरटी की गाड़ी से पुलिस लाइन भेजा। 

4 of 10
सपा नेता अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर के पास पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। करीब 11 बजे लाव लश्कर के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। 

अतुल प्रधान ने कहा कि पुलिस-प्रशासन तानाशाही के तहत यात्रा रोक रही है। काफी देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतुल प्रधान, मुखिया गुर्जर व उनके समर्थकों को दो बसों से थाना तिराहा के लिए रवाना किया। समर्थक पुलिस चौकी से पहले ही बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर उतर गए और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रुप में थाना तिराहे पर पहुंचे। विधायक अतुल प्रधान, मुखिया गुर्जर ने समर्थकों के साथ माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक, हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, परीक्षितगढ़ ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह, मवाना ब्लॉक प्रमुख पति डॉ. योगेश प्रधान, संदीप प्रधान, सुनील पोसवाल, पंकज प्रधान, नितिन खटीक, रवि राणा, जिपं सदस्य अमित कसाना, सौरभ शर्मा आदि के साथ सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala
राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि आज यात्रा का कार्यक्रम था। तीनों ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र के गुर्जर समाज के लोगों के साथ उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। गुर्जर समाज के लोग नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

7 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बिगड़ सकती थी शांति व्यवस्था
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से नगर की शांति व्यवस्था बिगड़ सकती थी। अतुल प्रधान, मुखिया गुर्जर और उनके समर्थकों को दो बसों में बिना पुलिस सुरक्षा के भेज दिया गया। नेताओं के समर्थकों ने बसों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए और जुलूस निकालते हुए पैदल ही पहुंच गए। पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद भी नेता अपने लंबे काफिलों के साथ पहुंचने में सफल रहे। जबकि बैरिकेडिंग और ट्रैफिक को बाईपास से गुजारे जाने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

8 of 10
युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अतुल के समर्थकों ने राज्यमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
माल्यार्पण के बाद अतुल प्रधान के समर्थकों ने राज्यमंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ नारेबाजी कर दी। जिससे एकबारगी माहौल गरमा गया। कुछ लोगों ने नारेबाजी कर रहे युवाओं को रोका। वहीं मेरठ पुलिस लाइन में हिरासत में लिए गए आकाश गुर्जर, मोनू पंवार आदि से सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना और गुर्जर समाज के नेता मिलने पहुंचे।

9 of 10
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर से गिरे कई लोग, पहिए के नीचे आने से बचे
यात्रा में एक ट्रैक्टर पर काफी लोग सवार थे। जो काफी तेज गति में था। थाने के पास यह ट्रैक्टर पहुंचा और ब्रैक लगाए तो ट्रैक्टर पर सवार लोग नीचे आ गिरे। जो पहिए के नीचे आने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

10 of 10
पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी कराई है। धारा 144 लागू है। जिन्होंने धारा 144 का उल्लघंन किया है उसका पुलिस संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगी। - एसडीएम अखिलेश यादव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें