Christmas Day 2019
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भी बुधवार को क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा है। इसको लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह है। एक तरफ जहां शहर के सभी गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया तो वहीं बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई।
महानगर में मिशन कंपाउंड, बाजोरिया रोड स्थित चर्च कंपाउंड, गिल कॉलोनी, कोर्ट रोडस्थित चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। बुधवार की सुबह दस बजे से गिरजाघरों में कार्यक्रमों के साथ ही प्रार्थना सभा शुरू हो गईं। इसके साथ ही यीशु मसीह के जन्मदिवस पर केक भी काटा गया।