फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच

Fri, 15 Apr 2022 05:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Murder in Meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी (एमआईईटी) में सिपाही के हत्यारोपी बेटे अभिषेक शर्मा की गुंडागर्दी चलती थी। उसके ग्रुप में 20-25 छात्र शामिल हैं। वह जिसे चाहते थे पीट देते थे और धमकी देते थे कि अगर शिकायत की तो मौत के घाट उतार देंगे। इस ग्रुप के आदर्श नाम के छात्र को निखिल तोमर ने थप्पड़ मार दिया था। जिसके बदले में उन्होंने चाकू से गोदकर हत्या की है। अभिषेक और उसके साथियों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। 

निखिल तोमर के हत्यारोपी अभिषेक, विभोर, प्रिंस और आयुष को जेल भेजने के बाद एसओजी और जानी पुलिस ने उनकी कुंडली निकाल ली। जिसमें पता चला है कि आरोपी अभिषेक शर्मा के पिता अशोक शर्मा सिपाही है, जिनकी पोस्टिंग हापुड़ में है। फरार आरोपी आदर्श के पिता दीनानाथ मंसुरपुर मुजफ्फरनगर स्थित शुगर मिल में सुपरवाइजर है। आरोपी आयुष, विभोर व प्रिंस के पिता खेती करते हैं। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी अभिषेक कॉलेज में पिता के पुलिस में होने के चलते छात्रों पर रौब जमाता था।
विज्ञापन

2 of 7
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
सुभारती पुलिस चौकी में तैनात सिपाहियों के पास उसका पहले से उठना बैठना था। कॉलेज के छात्रों पर उसकी गुंडागर्दी चलती थी। इसके बावजूद भी कॉलेज प्रशासन, सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने कभी उसको नहीं टोका। 

एक माह पूर्व निखिल के दोस्त मोहित ने एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी थी। जिसको लेकर निखिल और अभिषेक शर्मा के गुटों में वर्चस्व की जंग शुरू हो गई। निखिल तोमर भी अभिषेक पक्ष के सामने नहीं झुका। मंगलवार को निखिल ने अभिषेक शर्मा के दोस्त आदर्श को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद अभिषेक और आदर्श ने निखिल की हत्या का प्लान तैयार कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
हॉस्टल में बनी थी निखिल की हत्या की प्लानिंग
निखिल तोमर कॉलेज में ही हॉस्टल में रहता था। हत्यारोपी भी इसी हॉस्टल में रहते थे। आदर्श को थप्पड़ मारने के बाद मंगलवार रात में ही अभिषेक और उसके साथियों की हॉस्टल के एक कमरे में बैठक हुई और फिर निखिल तोमर की हत्या का पूरा प्लान बनाया गया। रात में ही अभिषेक और आदर्श कॉलेज से बाहर जाकर चाकू खरीद कर लाए। अभिषेक और उसका पूरा ग्रुप निखिल के कमरे से निकलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही निखिल सुबह 9:50 बजे क्लास रूम के बाहर पहुंचा तो सभी आरोपी गाड़ियों के पीछे छुप कर खड़े हो गए।

4 of 7
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
अभिषेक ने रोका, आदर्श ने मारा पहला चाकू
निखिल तोमर बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था और अभिषेक शर्मा प्रथम वर्ष का बीटेक का छात्र था। निखिल को अंदेशा नहीं था कि अभिषेक उसके साथ ऐसा कर सकता है। अभिषेक में बातचीत के बहाने क्लास रूम के बाहर निखिल को रोक लिया और इसी दौरान आदर्श ने उसको पहला चाकू पेट में घोंप दिया। बस फिर क्या था आदर्श व अभिषेक ने एक के बाद एक निखिल पर 20 बार चाकू से वार कर दिए। 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बहादुर था निखिल, कब्जे से छूटकर भी भागा
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि निखिल बहुत बहादुर था। चाकू के कई वार होने के बाद भी वह अकेला ही उनके साथ लड़ता रहा। हत्यारोपी अभिषेक ने बताया कि चाकू लगने के बाद भी वह उनकी पकड़ से छूट कर भाग गया था। एक बार तो उन्हें लगा था कि अकेला निखिल उन सभी की हत्या कर सकता है। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक चाकू के वार किए, जिससे वह बच ना पाए।
विज्ञापन

6 of 7
एमआईईटी कॉलेज में छात्र की हत्या - फोटो : amar ujala
कैंपस में छात्र की हत्या कैसे हुई, कॉलेज प्रशासन से पुलिस ने मांगा जवाब
कैंपस में बीटेक के छात्र की हत्या कैसे हो गई। इसको लेकर पुलिस ने एमआईईटी प्रशासन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सुरक्षा के मद्देनजर चार बाउंसर और 50 सिक्योरिटी गार्ड क्या कर रहे थे। एक महीने से छात्रों के बीच वर्चस्व की जंग चल रही थी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने क्या कार्रवाई की थी।

छात्र निखिल की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार ने कॉलेज प्रशासन पर सवाल उठाए थे। अब पुलिस ने भी कॉलेज प्रशासन की घेराबंदी शुरू की है। जानी पुलिस ने कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेजा है, जिसमें जवाब मांगा है कि सुरक्षा के मद्देनजर उनके यहां क्या इंतजाम है। सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर की भी जानकारी मांगी है। नोटिस में लिखा है कि एक महीने से छात्रों के बीच कैंपस में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
जानी पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से पूछा की, एक महीने से छात्रों के बीच विवाद चल रहा था। कॉलेज प्रशासन ने कोई जांच कमेटी बनाई थी या नहीं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि कैंपस में छात्र की हत्या होना गंभीर मामला है। मामले में कॉलेज प्रशासन से भी जवाब मांगा गया है।

किस लिए सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर
कॉलेज प्रशासन का दावा है कि 50 सिक्योरिटी गार्ड और चार बाउंसर मुख्य गेट पर रहते हैं। घटना के वक्त भी कॉलेज के मुख्य गेट पर 10 सिक्योरिटी गार्ड और चार बाउंसर मौजूद थे। इसके बावजूद भी छात्रों के एक गुट ने निखिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसर किस लिए रखे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें