फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का मर्डर: मास्टरमाइंड पत्नी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, बोली- सहन नहीं हो रहा था अत्याचार, जानें पूरा सच

Fri, 16 Sep 2022 01:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई प्रदीप शर्मा की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जहां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ में दोनों शूटरों को दबोच लिया तो वहीं पत्नी द्वारा रची गई खौफनाक साजिश का भी सनसनीखेज खुलासा हो गया।

दरअसल, शास्त्रीनगर एल ब्लाक पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर सेक्टर-13 में बुधवार सुबह 11:15 बजे बदमाशों ने प्रदीप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदीप के पिता देवेंद्र शर्मा ने पुत्रवधू नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की पूछताछ में नीतू ने शूटर समीर और मनीष का नाम बताया था। 
विज्ञापन

2 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
पूछताछ के दौरान पत्नी नीतू ने बताया कि प्रदीप आए दिन शराब पीकर आता था और उसको टॉर्चर करता था। बताया कि प्रदीप शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी करता था। नीतू ने कहा कि वह प्रदीप से परेशान आ गई थी। इसी के चलते उसने पति की हत्या की साजिश रची और शूटरों को 1.50 लाख रुपये में मर्डर की सुपारी दे डाली।
विज्ञापन

3 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वारदात से पहले नीतू ने रात में एक शूटर को अपने घर ही सुलाया। वहीं सुबह उसके हाथ में पिस्टल देकर कहा कि पति किसी भी हाल में बचना नहीं चाहिए। इस काम के लिए नीतू ने 30 हजार रुपये एडवांस दिए और कहा कि काम होने के बाद 1.20 लाख रुपये तुरंत मिल जाएंगे।

4 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
सुबह के समय नीतू ने कराया शूटरों को नाश्ता
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पहले सुबह के समय नीतू ने दोनों शूटरों को अपने घर पर नाश्ता कराया और फिर वारदात को अंजाम देने के लिए रवाना कर दिया। उसके कुछ ही देर बाद शूटरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि वारदात को अंजाम देकर शूटर आसानी से फरार हो गए। 
विज्ञापन

5 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
फिर मुठभेड़ में दबोचे गए दोनों शूटर
इस सनसनीखेज वारदात का पता लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस ने शताब्दीनगर सेक्टर-6 में दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर ली। शूटरों ने पुलिस टीम पर गोलियां चल दीं। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शूटरों पर गोली चलाई, जिसमें समीर के पैर में लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कुछ समय बाद ही पुलिस ने शूटर मनीष को भी दबोच लिया।  
विज्ञापन

6 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप पत्नी पर लगाता था अवैध संबंध का आरोप
बताया गया कि प्रदीप अपनी पत्नी नीतू पर बार-बार अवैध संबंध का आरोप लगाता था। हालांकि प्रदीप और नीतू के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, प्रदीप कहता था कि वह उसकी हत्या करा सकती है। तीन माह पहले भी प्रदीप को गोली लगी थी। इसके बावजूद भी पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

7 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने दो शूटरों को दी थी सुपारी
किठौर के खेड़की गांव निवासी अनित कुमार के यहां नीतू का आना-जाना था। नीतू ने दो माह पहले अनित और समीर को अपने घर बुलाया। कहां कि तुम लोग प्रदीप को मार दो, मैं तुम्हें 1.50 लाख रुपये दे दूंगी। प्रदीप और उसके पिता जमीन बेच रहे हैं। उसका कोई पैसा मुझे नहीं मिल रहा। घायल समीर ने पूछताछ में बताया कि वह नीतू के मकान में छह माह पहले तक किरायेदार रहा है। 

8 of 9
मेरठ प्रदीप मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
वारदात में लूटी गई बाइक का इस्तेमाल
पुलिस की पूछताछ के दौरान समीर और मनीष ने खुलासा किया है कि वारदात के समय भावनपुर से लूटी गई बाइक का इस्तेमाल किया गया था। दावा है कि हत्या की साजिश में नीतू और उसका दोस्त अनित कुमार एवं ममेरा भाई दीपांशु शामिल है।
विज्ञापन

9 of 9
pradessp murder case, प्रदीप हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ये हैं फरार
एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि नीतू का ममेरा भाई दीपांशु और परिचित अनित कुमार अभी फरार है। पुलिस ने दीपांशु के गांव शबगा, बागपत में भी दबिश दी, लेकिन वो हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें