फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एसडी इंटर कॉलेज सदर में लगी आग, कक्षाओं से निकलकर भागे छात्र, खाक हुआ सीसीटीवी सिस्टम

Tue, 18 Nov 2025 11:19 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सदर स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। उस समय कॉलेज में तीन हजार विद्यार्थी मौजूद थे। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
1 of 5
कक्षाओं से निकलकर बाहर भागते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सदर थाना क्षेत्र में वेस्ट एंड रोड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। कॉलेज में तीन हजार छात्र मौजूद थे। आग लगने और परिसर में धुआं होने के कारण छात्र कक्षाओं को छोड़कर बाहर की ओर भागे। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कक्षाओं से बाहर निकले विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में कक्षाओं से पीछे करीब 50 मीटर की दूरी पर प्रशासनिक भवन में पुराना अतिथि गृह में सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम बना है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। टीचर अलका पराशर और अर्चना शर्मा वहां से होकर गुजरीं तो उन्होंने बंद अतिथि गृह से खिड़की से धुआं निकलते देखा। दोनों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रधानाचार्य अरुण गर्ग को दी। 
विज्ञापन

3 of 5
आग लगने के बाद निकलता धुआं। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने आकर दरवाजा खोला तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और धुआं फैल गया था। हर ओर काला धुआं फैलने से छात्र बाहर की तरफ भागने लगे।
 

4 of 5
एसडी सदर में लगी आग के बाद कमरे में बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
आग बुझाने में जुटे शिक्षक
कॉलेज में मौजूद शिक्षक आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। उन्होंने नलकूप चलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। छह अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ आरके सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूल में मची रही अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम हुआ खाक
प्रधानाचार्य अरुण गर्ग ने बताया कि आग से पूरा कंट्रोल रूम खाक हो गया। सीसीटीवी, डीवीआर, एक किलोवॉट का इन्वर्टर, हार्डडिस्क, कंप्यूटर, पंखे आदि सब जल गए। आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो वह प्रशासनिक भवन के अन्य भाग में भी लग सकती थी। पास ही परीक्षा कक्षा भी था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें