फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में चाहिए ईकोफ्रैंडली डिजायनर सेट-अप, जानें कैसी वैडिंग डेकोरेशन का है ट्रेंड

Tue, 13 Nov 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
डिजायनर सेट-अप
शादियों के सीजन में इस बार रेडीमेड सजावट नहीं बल्कि ओरिजनल सेट तैयार हो रहे हैं। विवाह मंडप या मैदान में ही समुद्र के किनारे का लुक रेत डालकर तैयार किया जा रहा है। गमलों, हरे पौधों के जरिए शामियाने को बगीचे वाला लुक दिया जा रहा है। वहीं शादी के लिए खूबसूरत सेट अप के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर किस तरह की सजावट इन दिनों ज्यादा डिमांड में है   
विज्ञापन

2 of 6
डिजायनर सेट-अप
शादियों की सजावट में इस बार रजवाड़ा, राजसी, बाहुबली या व्हाइट हाउस के सेट वाली सजावट नहीं बल्कि ओरिजनल लुक वाली सजावट की मांग है। इस बार साया कम है, लेकिन लोग शादी के मंडप की सजावट में हर अरमान पूरा करना चाहते हैं। सेट को ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लुक में सजा रहे हैं। ताकि मेहमानों को लगे कि वो किसी दूसरी दुनिया में आ गए हैं। इसी तर्ज पर कस्टमाइज सेट इस बार शादियों में बनाए जा रहे हैं। इनका खर्च एक से लेकर 10 लाख रुपये तक है। फूलों व सामान की कीमत, सजावट के  क्षेत्रफल के आधार पर तय होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
डिजायनर सेट-अप
कॉपी नहीं,चाहिए कस्टमाइज सेट

कपड़े और गहनों की तरह लोगों को अब शादी का सेट भी यूनिक और नया चाहिए। किसी के डिजायन को कॉपी करना उन्हें पसंद नहीं आ रहा। दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी की महफिल एकदम नए डिजायन में तैयार कराना चाहते हैं। ईकोफ्रैंडली सेट के कांसेप्ट में दूल्हा-दुल्हन की यह ख्वाहिश बेहद आसानी से पूरी हो रही है। इसमें कॉपी सेट जैसा कुछ नहीं है, कस्टमाइज सेट ही बनाए जा रहे हैं। सेट डिजायनर दूल्हा-दुल्हन के बताए डिजायन के अनुसार थ्रीडी इमेज में पूरा सेट डिजायन करके दिखाते हैं। पसंद आने के बाद उसे फाइनल लुक दिया जाता है। 

4 of 6
डिजायनर सेट-अप
रेट एक से 10 लाख तक

शादियों में इस बार ईकोफ्रैंडली सेट की खासी मांग है। ईकोफ्रैं डली सेट को सूखी टहनियों, डलियों, टोकनियों, फूलों, सूखे पत्ते, सफेद कार्निशन, पर्दे, फूलों की झालर, फूलों के पर्दे, लालटेन, कंदील, क्रेप पेपर, पतंग, मसंद, तकिए, सफेद लिली व तनों से बनाया जा रहा है। बने बनाए फाइबर और स्टील सेट के बजाय लोग खुद अपनी मर्जी का सेट बनवाना पसंद कर रहे हैं। सेट को रंगों से स्प्रे कराकर तैयार कराते हैं, ताकि वह ओरिजनल लुक दे। ये सेट एक से लेकर दस लाख तक में तैयार हो रहे हैं। सेट में ढोलक, हुक्का, खाट, रिक्शा, साइकिल, टेपरिकार्डर, रेडियो जैसी चीजें सजावट के लिए रखी जा रही हैं। क्राकरी में तांबे, पीतल के बर्तन पसंद किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
डिजायनर सेट-अप
हर साल चाहिए कुछ नया

लोगों को हर साल नया चाहिए। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के शादी समारोह की सजावट को देखकर लोग प्रेरित होते हैं। उसी तर्ज पर शादी का सेट बनवाना चाहते हैं। इस बार विराट-अनुष्का की शादी की सजावट वाले इंस्टालेशन काफी चलन में हैं। -गौरव, सेट डिजायनर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिजायनर सेट-अप
सब कुछ मौके पर करते हैं तैयार

फाइबर या लकड़ी के बड़े पिलर, गुंबद या सेट का चलन घटा है। राजसी लुक वाला स्टाइल पुराना हो चुका है। अब लोगों को ओरिजनल और नेचुरल लुक चाहिए। इसलिए सजावट ओरिजनल चीजों से कराई जा रही है। डिजायन भी कस्टमाइज वाला पसंद हो रहा है। -सुमित, सेट डिजायनर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें