फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी विद लहंगे में कहर ढा रहीं दुल्हनें, तो धोती कुर्ता में दिखेंगे दूल्हे, देखें ये खास तस्वीरें

Fri, 16 Nov 2018 08:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शादियों के मौसम में इस बार दूल्हे शरारा और धोती कुर्ता में नजर आएंगे। इस बार शादियों के शुभ मुहूर्त कम हैं, लेकिन दूल्हे फैशन और स्टाइल में कोई कमी नहीं रखना चाहते। सर्दियों की शादियों में दूल्हे शेरवानी, कुर्ता पजामा के साथ शरारा और धोती कुर्ता तैयार करा रहे हैं। बीड्स और कुंदन वर्क के साथ सॉटन के कपड़े पर खास धोती कुर्ता और जेंट्स शरारा बनवाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं दुल्हनों के लिए शादियों में इस बार विद ज्वैलरी आउटफिट हैं। लहंगे और ब्लाउज पर ही ज्वेलरी की एंब्रायडरी हो रही है, ताकि दुल्हन को अलग से हैवी ज्वेलरी पहनने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
टेंशन फ्री ड्रेस, बजट घटा

सूट, ब्लाउज, पेंट, कुर्ता और लहंगा-चोली में ही ज्वेलरी को अटैच कराने से अलग से ज्वेलरी का खर्चा कम हुआ है, साथ ही पहनावा भी टेंशन फ्री हो गया है। दुल्हन के साथ उसकी सहेलियों को डांस करने या घूमने में कोई परेशानी नहीं होती। आस्तीन, गले, बैक और बाजू पर गहनों की एंब्रायडरी हो रही है। मोती, पोत, नग, कुंदन और दूसरी ज्वैलरी को कपड़ों पर अटैच कर रहे हैं। कपड़ों पर ही ज्वेलरी बनी होने से कपड़ों को हैवी लुक मिलता है। मनचाही ज्वेलरी को कपड़ों से अटैच कर सकते हैं। कपड़ों में ज्वेलरी को अटैच कराने से बजट भी कम हुआ है।

4 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सॉटन, मखमल और बेलवेट में वेडिंग ड्रेस

दूल्हे हों या दुल्हन या फिर रिश्तेदार मौसम का मिजाज देखते हुए बेलवेट, मखमल और सॉटन में पार्टी वियर ड्रेस अधिक तैयार करा रहे हैं, ताकि न तो सर्दी लगे न ही ठंड से बचने के लिए अलग से वूलंस कैरी करने पडे़ं। इसलिए फाइन क्वालिटी के कपड़े पर एंब्रायडरी करके दूल्हों की पोशाकें तैयार हो रही हैं। जरी और रेशम की एंब्रायडरी से ये पोशाकें सज रही हैं।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हैवी ज्वेलरी नहीं एंब्रायडरी में गहने

दुल्हन को शादी में डांस करना है, फोटोशूट सेशन कराना है ऐसे में दुल्हन के लिए गहने संभालना मुश्किल होता है। अब दुल्हन कपड़ों में ही ज्वेलरी की एंब्रायडरी करा रही हैं। साथ ही ज्वेलरी को ब्लाउज, लहंगे में अटैच कर देते हैं। जिसे बार-बार संभालने का झंझट खत्म हो जाता है। - निधि जैन, ड्रेस डिजायनर थापरनगर
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रिंटेड जैकेट भा रहीं 

दूल्हे के भाई, दोस्त, जीजा भी अपने लिए कुछ खास बनवाना चाहते हैं। इसलिए धोती कुर्ता, कुर्ता जैकेट, शरारा काफी ट्रेंड में हैं। प्रिंटेड जैकेट भी तैयार हो रही हैं। जो काफी पसंद की जा रही हैं। -रफीक ड्रेस डिजायनर बेगमपुल
विज्ञापन

7 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगे देखिए कुछ और खास तस्वीरें-

8 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोटो

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें