उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में वत्सल की हत्या के मामले में पुलिस का शक उसके किसी करीबी पर ही है। अब पुलिस जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। नामजद तीन आरोपियों समेत 25 से अधिक युवकों से थाना पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में वत्सल के सीने में सटाकर गोली मारने की बात सामने आई है।
सरधना थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी बीएससी के छात्र वत्सल का शव ट्यूबवेल पर बीती रविवार रात चारपाई पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सीने में 315 बोर की गोली का एक निशान मिला। वत्सल के चाचा ने गांव के ही तीन युवक गोल्डी, सौरभ और अमित को नामजद किया था।