फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक हुआ मेरठ, बाजारों में कहीं भीड़ तो कहीं छाया सन्नाटा, कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें

Sat, 06 Jun 2020 12:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
नहीं खुला लालकुर्ती बाजार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते लंबे समय से कंटेनमेंट जोन में चल रहे मेरठ शहर में शनिवार से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अनलॉक प्रथम के दौरान प्रशासन ने शनिवार से शहर के कई मुख्य बाजारों को खोलने की अनुमति दी। लेकिन जब शनिवार को अमर उजाला की टीम ने बाजारों का हाल जाना तो स्थिति कुछ और नजर आईं। आगे देखिए शहर के मुख्य बाजारों की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 7
घंटाघर चौराहे पर सैनिटाइज करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने मेरठ शहर को हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट और बफर जोन में बांट दिया है। शहर अनलॉक हुआ तो सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक नजर आईं। वहीं नगर निगम द्वारा घंटाघर चौराहे पर सैनिटाइज भी किया गया। 
  • कंटेनमेंट जोन के बाहर ये रहेगी व्यवस्था 
  •   माल लाने ले जाने में ई परमिट की जरूरत नहीं होगी।
  •  सभी सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत उपस्थिति।
  •  औद्योगिक इकाइयां चल पाएंगी, दुकानें खुलेंगी।
  •  बाजार सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुलेंगे।
  •  विवाह मंडप खुलेंगे, लेकिन गेस्ट की संख्या 30 होगी।
  •  सैलून ब्यूटी पार्लन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा।
  •  टैक्सी, कैब, टेंपो में निर्धारित क्षमता अनुसार ही सवारी बैठाई जाएंगी।
  •  पार्कों में घूमने का समय सुबह 5 से रात 8 बजे तक होगा।
  •  आरोग्य सेतु व आयुष कवच का प्रयोग अनिवार्य होगा।
  •  खेल परिसर में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
  •  नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग की अनुमति से खोले जाएंगे।
  •  रात्रि 9 से सुबह 5 बजे तक वाहन का आवागमन निषेध रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
सराफा बाजार भी नहीं खुला - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने गोल मोल गाइडलाइन जारी कर बफर जोन में बाजारों को खुलवाने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर (अपर नगर मजिस्ट्रेटों) को सौंपी है। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन एवं ज्यादा भीड़ नजर आई, वहां बाजार को बंद करा दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन निर्धारण की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग पर होगी। शहर में 64 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में चिह्नित किए हैं। वहीं अनुमति मिलने के बाद भी सराफा बाजार शनिवार को बंद रहा।

4 of 7
नवीन मंडी - फोटो : अमर उजाला
उधर, नवीन मंडी में शनिवार को कुछ चहल-पहल देखने को मिली है। फल वाले भी ठेलों पर फल बेचते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली रोड - फोटो : अमर उजाला
वहीं दिल्ली रोड पर शनिवार को जाम जैसी स्थिति देखने को मिली है। इस दौरान सड़कों पर भारी संख्या में वाहन नजर आए।
विज्ञापन

6 of 7
कोठला बाजार - फोटो : अमर उजाला
यह मेरठ के कोठला बाजार की तस्वीर है। आप खुद देख सकते हैं कि किस तरह से बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरधना - फोटो : अमर उजाला
यह मेरठ के सरधना क्षेत्र का हाल है। यहां भी बाजार में खूब भीड़ उमड़ रही है। जबकि लोगों को मास्क लगाकर ही घर से निकला चाहिए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन जरूर करना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें