फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 में कुछ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल, कहीं सख्ती तो कहीं बाजार में उमड़ी भीड़

Mon, 18 May 2020 02:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान तेजगढ़ी चौराहे पहुंचे मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, आईजी और नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन 3 खत्म होने के बाद देश में 18 मई से लॉकडाउन 4 शुरू हो गया है। लॉकडाउन 4 में केद्र सरकार की ओर से कुछ छूट दी गई है। आइए तो जानते हैं कि पश्चिमी यूपी के जिलों में लॉकडाउन 4 का पहला दिन कैसा रहा-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
संपूर्ण लॉकडाउन में ड्रोन से निगरानी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन 
मेरठ में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन जारी है। शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है और सड़कों पर सिर्फ पुलिस का पहरा है। इस दौरान मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, आईजी और नगर आयुक्त ने तेजगढ़ी चौराहे पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

वहीं लॉकडाउन 4.0 में भी शहर में राहत नहीं मिलेगी। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही मेरठ कंटेनमेंट जोन घोषित है।
विज्ञापन

3 of 7
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में लॉकडाउन 4 का पहना दिन
बिजनौर में लॉकडाउन 4 के पहले ही दिन बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जरूरत का सामान लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकलें। वहीं दूसरे राज्यों के मजदूर अपने घरों को जाने के लिए जिले से होकर जा रहे हैं। नजीबाबाद में पुलिस ने उत्तराखंड के 40 मजदूरों को क्वारंटीन किया है। प्रशासन ने मजदूरों को उनके घर छोड़ने के लिए 15 बसें रिजर्व की हैं। नगर पालिका नगीना ने सीएचसी में बढ़ती महाराष्ट्र के लोगों की आवाजाही को देखते हुए सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों को सैनिटाइज कराया।

4 of 7
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में उमड़ी काफी भीड़
मुजफ्फरनगर में सुबह बाजार खुलने पर लोगों की काफी भीड़ रही। प्रशासन की ओर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं किए जाने पर अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें खोलने पहुंच गए थे, जिन्हें पुलिस ने वापस घर भेजा। हॉटस्पॉट मीरापुर में बाजार बंद रहा। उधर, प्रवासी श्रमिकों के लौटने और जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

5 of 7
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शामली में लॉकडाउन 4 को लेकर लोग अभी असमंजस में है। लोग इस बात से परेशान है कि क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रशासन की तरफ से अभी इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। सुबह सात बजे रोजाना की तरह ही जरूरी सामान वाली दुकानें ही खुलीं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त कर लोगों से घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

6 of 7
रात भर मजदूरों की निगरानी करते रहे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, सहारनपुर में लॉकडाउन 4 के पहले दिन बाजार में रोजाना की तरह दुकानें खुलीं। वहीं पुलिस अधिकारी रविवार की रात भर राधा स्वामी सत्संग भवन मेजर सेंटर से लेकर हरियाणा की सीमा तक निगरानी में जुटे रहे। पुलिस टीमों के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान भी अलर्ट रहे।

वहीं, मजदूरों के हंगामे को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेलवे के साथ समन्वय बनाकर सोमवार से फिर श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया है। बताया जा रहा है कि चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी मिली है। इन ट्रेनों से 2000 मजदूरों को बिहार के कटिहार के अलावा लखनऊ, मुरादाबाद, गोरखपुर सहित अन्य जिलों को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं बागपत में लॉकडाउन 4 के पहले दिन अधिक संख्या में दुकानें खुलीं। सड़कों पर सुबह 10 बजे तक वाहनों का आवागमन भी रहा। सीएचसी बागपत को बंद कराकर सैनिटाइज कराया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें