फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रैपिड रेल की 760 मीटर लंबी पहली सुरंग तैयार, अफसरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगाए नारे

Sat, 22 Oct 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से दिल्ली का सफर जल्द ही आसान हो जाएगा। रैपिड रेल की 82 किमी रैपिड रेल कॉरिडोर की पहली सुरंग मेरठ के गांधी बाग से बेगमपुल स्टेशन तक 760 मीटर की तैयार हो गई है। इसके अलावा अन्य सुरंग पर कार्य चल रहा है। यहां 15 मीटर गहराई में सुरंग बनाई गई है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने बेगमपुल स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान हाथ में तिरंगा लेकर जमीन से 20 मीटर नीचे रैपिड रेल बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों और इंजीनियरों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। यह सुरंग एफकॉन्स कंपनी ने तैयार की है। देखें ये तस्वीरें।

मेरठ में 2023 के अंत तक शताब्दीनगर तक रैपिड और मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, मोदीपुरम तक जून-2025 तक रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर कमिश्नर सेल्वा कुमारी.जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एनसीआरटीसी एमडी विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 7
रैपिड रेल की सुरंग तैयार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने बेगमपुल स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया। धनतेरस का दिन मेरठ के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बड़ा दिन है। मई-2022 से गांधी बाग से सुरंग बनाने का कार्य शुरू किया गया था। वहीं, मार्च-2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। अगले महीने पहले चरण साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का ट्रायल किया जाएगा। वहीं, मार्च-2023 में पहले चरण में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
रैपिड रेल की सुरंग तैयार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में तय समय से पहले चला देंगे मेट्रो और रैपिड-विनय कुमार सिंह
एनसीआरटीसी एमडी विनय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे लिए गौरव का दिन है। यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी योजना की जरूरत होती है, जो इस मुकाम तक पहुंची है। हम पहले पड़ाव को पार कर गए हैं। मेरठ जैसे पुराने शहर में बड़ा खतरा था, लेकिन हम खुश हैं कि कोरोना के बावजूद आप सभी ने मिलकर समय के अंदर कार्य पूरा किया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: आखिर जिंदगी से हार गई BDS की छात्रा, अस्पताल में तोड़ा दम,थप्पड़ से आहत होकर लगाई थी चौथी मंजिल से छलांग

4 of 7
जर्मन कंपनी करेगी संचालन - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी की कंपनी डोशवान रैपिड रेल का संचालन करेगी
जर्मनी की कंपनी डोशवान रैपिड रेल का संचालन करेगी। सभी लोग अचंभित हैं कि कोरोना के कारण भी हम समय से प्रोजेक्ट पूरा कर रहे हैं। यह उस दिशा में प्रयास है कि हम समय से पहले ही रैपिड रेल चलाएंगे। जिससे दिल्ली जाने के लिए समय बच सके।
विज्ञापन

5 of 7
जर्मन कंपनी करेगी संचालन - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद से दुहाई के बीच समय से पहले संचालन
एमडी ने कहा कि भारत सरकार ने हमे जून-2023 का समय दिया है। लेकिन हम मार्च-2023 में हम कॉरिडोर में ट्रेन चला देंगे। हम कॉरिडोर में ऑटोमेटिक सिग्नल की टेस्टिंग कर चुके हैं। अभी किसी देश मे यह सिस्टम नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
रैपिड रेल की सुरंग - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो और रैपिड स्टेशन जुड़ने से 50 हजार लोगों को राहत
साहिबाबाद के बाद मेरठ रोड तिराहा रैपिड रेल स्टेशन को सीधे शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए एफओबी का निर्माण किया जा रहा है। रैपिड और मेट्रो स्टेशन के आपस में जुड़ने से करीब 50 हजार लोगों को सीधे राहत मिलेगी। मेरठ से आने वाले लोग बगैर किसी परेशानी के रेड लाइन मेट्रो में चढ़कर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रैपिड रेल की सुरंग बनाने में लगी सुदर्शन मशीन - फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण में दुहाई से शताब्दीनगर तक तैयारी
पहले चरण के बाद दूसरे चरण में मेरठ तक रैपिड रेल चलाने की तैयारी की जा रही है। इसी को देखते हुए कार्य भी किया जा रहा है। मेरठ में मेरठ साउथ (मोहिउद्दीनपुर) से शताब्दीनगर तक स्टेशनों का निर्माण चल रहा है।

आगे ब्रह्मपुरी स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल तीन भूमिगत स्टेशन पर टनल बोरिंग मशीन दिन-रात कार्य कर रही है। इससे साफ है कि साल -2023 के अंत तक शताब्दीनगर तक रैपिड रेल का संचालन शुरु हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें