फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आखिर जिंदगी से हार गई BDS की छात्रा, अस्पताल में तोड़ा दम,थप्पड़ से आहत होकर लगाई थी चौथी मंजिल से छलांग

Fri, 21 Oct 2022 11:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

तीन दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रही BDS की छात्रा ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। छात्रा ने छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया था।
विज्ञापन
1 of 5
बीडीएस की छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के सुभारती यूनिवर्सिटी में चौथी मंजिल से कूदने वाली बीडीएस की छात्रा ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। यूनिवर्सिटी में तीन दिन पहले बीडीएस की छात्रा लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूद गई थी। बताया गया था कि छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने से आहत होकर छात्रा ने आत्मदाह का प्रयास किया था।

48 घंटे बाद तोड़ा दम
सुभारती विवि में लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदने वाले बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने शुक्रवार को 48 घंटे बाद दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि करते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने छात्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आरोपी सिद्धांत कुमार पंवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाकर कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रशीदनगर निवासी छात्रा सुभारती विवि से पढ़ाई कर रही थी। सहपाठी के छेड़छाड़ करने और थप्पड़ मारने से क्षुब्ध होकर बुधवार दोपहर छात्रा ने लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा का सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा था। छात्रा के पिता ने छात्र सिद्धांत सिंह पंवार निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

4 of 5
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
वहीं शुक्रवार दोपहर तीन बजे छात्रा के दम तोड़ने के बाद सीसीएस यूनिवर्सिटी के छात्रनेता विनीत चपराणा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को इंसाफ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
48 घंटे जिंदगी के लिए लड़ी वानिया 
चौथी मंजिल से छात्रा के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 48 घंटे वानिया जिंदगी के लिए लड़ी। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा को बचाने का पूरा प्रयास किया गया। रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर व खून का रिसाव ज्यादा हो गया था। इस कारण मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें