मेरठ के ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र में घर के बाहर से लापता हुई तीन साल की बच्ची का शव दूसरे दिन क्षे़त्र के ही एक गहरे नाले से बरामद हुआ। पुलिस पिता की शिकायत पर बच्ची की तलाश में जुटी थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने फिर से बच्ची की तलाश शुरू कराई। यहां जेसीबी द्वारा तलाशी कराई गई तो बच्ची का शव नाले से बरामद हो गया। इस दौरान मौके पर पुलिस के साथ ही लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं बच्ची का शव मिलते ही पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने बच्ची के शव को मेडिकल परीक्षण के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आगे जानें कैसे बच्ची खेलते खेलते घर से लापता हो गई थी।
ब्रह्मपुरी में एक तरफ लोग होली के जश्न में डूबे थे तो वहीं ललित अपनी बच्ची के घर पर न दिखाई देने पर उसे ढूंढ रहा था। दरअसल, उसकी तीन साल की बच्ची उर्वी अचानक गायब हो गई। बताया गया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की कापफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।