फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: केसरगंज मस्जिद को लेकर पूरे दिन गर्म रहा माहौल, पुलिस ने हिंदू संगठन के लोगों को रोका; बाजार कराया बंद

Tue, 29 Sep 2026 09:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया था। इसे लेकर मंगलवार सुबह से ही केसरगंज इलाका छावनी में तब्दील रहा। पुलिस ने व्यापारियों की दुकानें दोपहर तक नहीं खुलने दीं। 
विज्ञापन
1 of 8
मस्जिद के रास्ते की बैरिकेडिंग कर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद के बाहर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने की घोषणा को लेकर पूरे दिन माहौल गर्म रहा। मस्जिद के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर हाईवे की सीमाओं को सील कर दिया गया। इसके बावजूद 30 से ज्यादा लोग हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने सीएबी इंटर कॉलेज के पास से इन्हें पकड़ लिया। इसके बाद सभी को सदर थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया। कार्याकर्ताओं ने पुलिस से अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

2 of 8
मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बाद में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी सदर बाजार थाने पहुंचे और पुलिस हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को छुड़वाया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार को सहारनपुर हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड अध्यक्ष ललित शर्मा की घेराबंदी के लिए रोका गया। सीओ ने सहारनपुर में गणेशपुर टोल बिहारीगढ़ थाने के पास ललित शर्मा को नजरबंद किया।
 
विज्ञापन

3 of 8
मस्जिद के बाहर का बंद कराया बाजार। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज मंडी में काफी पुरानी मस्जिद बनी हुई है। लगभग एक महीना पूर्व मस्जिद के ऊपरी हिस्से पर एक निर्माण कार्य किया जा रहा था। मंडी के व्यापारियों ने निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। 
 

4 of 8
बैरिकेडिंग कर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि शिकायत करने पर स्थानीय व्यापारी और आरएसएस से जुड़े ईश्वर चंद्र कंसल के साथ दूसरे संप्रदाय के लोगों ने अभद्रता कर दी थी। जिसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। ईश्वर चंद्र कंसल ने एसएसपी कार्यालय मिलकर दूसरे संप्रदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने वीडियो जारी कर मंगलवार को मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के बात कहीं थी। 
 
विज्ञापन

5 of 8
रोके गए हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। इस मामले में पिंकी चौधरी को देहरादून में अरेस्ट कर लिया गया। इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही को सोमवार रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान पुलिस से कहासुनी हो गई है। सोमवार रात से ही मस्जिद के पास भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन

6 of 8
बाजार रहा बंद। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह कई थानों का पुलिस बल मस्जिद व आसपास के क्षेत्र में तैनात रहा। शाम के समय हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष उत्तम शर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी अंकुर शर्मा व महानगर अध्यक्ष सुजल करीब 30 कार्यकर्ताओं के साथ केसरगंज की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को सदर थाने लेकर आ गई। हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय प्रभारी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को उत्तराखंड पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
क्षेत्रीय प्रभारी ने बताया कि एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को उन्होंने अवैध निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता के चलते पुलिस बल मस्जिद के पास तैनात रहेगा। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
दूसरे समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
केसरगंज में छावनी जैसा माहौल
विवाद को देखते हुए पुलिस ने केसरगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। मस्जिद की ओर जाने वाले दोनों मुख्य रास्तों पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। खुफिया विभाग की टीमें भी लगातार गतिविधियों पर नजर रखती रहीं। पुलिस ने क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया।
 
विज्ञापन

8 of 8
आने-जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला
आसपा व बसपा नेता ने दिया शिकायत पत्र, नारेबाजी की
बसपा नेता राशिद अखलाक काफी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पिंकी चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने गुदड़ी स्थित कोठी से निकले। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कोतवाली थाने पर रोक लिया। राशिद अखलाक ने ज्ञापन देकर पिंकी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पिंकी चौधरी जैसे व्यक्ति समाज में माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर आसपा नेता बदर अली ने भी पिंकी चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी देखें...
हनीट्रैप: दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने में आसपा नेता रविता गौतम समेत दो गिरफ्तार, अब तक 14 जा चुके जेल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें