फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल में चकनाचूर हुआ सुमित का सपना, करना चाहता था देश की सेवा, रह गया जिंदगी भर का गम

Tue, 04 Dec 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सुमित कुमार फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर बवाल में गोली का शिकार हुए सुमित का सपना चकनाचूर हो गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह यूपी पुलिस में सिपाही बनना चाहता था और उसके लिए तैयारी भी कर रहा था। सुमित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उसकी बहन का कहना है कि वह घर में सबसे छोटा था और सभी का लाडला था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मृतक सुमित की बहन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस चौकी पर हुए बवाल में सुमित जान गांव बैठा। परिजन और पुलिस सुमित को आनन फानन में बुलंदशहर से मेरठ के आनंद अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, बड़ी बहन बबली अस्पताल के गेट पर ही बेहोश हो गई, परिजनों ने किसी तरह बहन को संभाला।
विज्ञापन

3 of 7
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
स्याना थाना क्षेत्र के चिंगरावठी निवासी सुमित कुमार दलाल (19) पुत्र अमरजीत चौधरी अमर सिंह डिग्री कॉलेज लखावटी से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। युवक ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा भी दी थी, जिसका रिजल्ट अभी आना है। साथ ही अन्य परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।

4 of 7
बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश गिरफ्तार(इनसेट में) - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
सोमवार दोपहर को सुमित का एक दोस्त अरविंद घर पर शादी का कार्ड देने के लिए आया हुआ था। चाय पीने के बाद उसका दोस्त बोला कि वह उसे रास्ते में छोड़ आए तो सुमित उसे बाइक पर लेकर गया था। चिंगरावठी पुलिस चौकी के सामने बस स्टॉप पर छोड़ने चला गया। थोड़ी ही देर बाद उसके गोली लगने की सूचना परिजनों को मिली।
विज्ञापन

5 of 7
बुलंदशहर बवाल - फोटो : अमर उजाला
आंखों में थे आंसू 
आंखों में आंसू, कांपते होंठ और चेहरे पर भाई की मौत के गम की असहनीय पीड़ा। आनंद अस्पताल के बाहर बैठी बड़ी बहन बबली छोटे भाई सुमित की मौत के बाद बिलख रही थी। बबली का कहना था कि उनका तो सब कुछ चला गया, सुमित चार बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। सुमित का बड़ा भाई विनीत आईपी कॉलेज बुलंदशहर से बीए फाइनल कर रहा है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। सुमित के पिता अमरजीत किसान हैं। परिवार चाहता था कि सुमित सिपाही बने और देश की सेवा करे, साथ ही परिवार की जिम्मेदारी में पिता का हाथ बटाए।
विज्ञापन

6 of 7
बुलंदशहर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल से हमारा कोई लेना देना नहीं
बड़ी बहन बबली और भाई विनीत ने बिलखते हुए कहा कि उनके भाई का इस बवाल से कोई लेना देना नहीं है। वह बवाल में शामिल नहीं था। आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनीश पंडित ने बताया कि सुमित को सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता और भाई को हिरासत में लेकर छोड़ा
बबली ने बताया कि सुमित को उसके पिता, भाई और अन्य परिजन आनंद अस्पताल लेकर आए थे। यहां से पुलिस उनके पिता अमरजीत और भाई विनीत को भी अपने साथ ले गई है। उनके परिवार को पिता और भाई से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। बाद में पुलिस ने सुमित के पिता ओर भाई को छोड़ दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें