फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Suicide Case: जेईई मेन की तैयारी कर थी अवनि, आखिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे ये बड़े सवाल

Mon, 09 Jan 2023 11:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली अवनि जेईई मेन की तैयारी कर रही थी। वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची बल्कि पांचवीं मंजिल की छत पर चली गई। आखिर सवाल उठ रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद वह पांचवीं मंजिल पर कैसे पहुंच गईं।

बताया गया कि अवनी अग्रवाल स्कूल ड्रेस में करीब एक से डेढ़ घंटे तक छत पर घूमती रही और फिर अचानक से पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस दौरान छात्रा को नीचे पड़ा देख लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं परिजनों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची मां का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान पड़ोसियों ने किसी तरह पीड़ित परिवार को संभाला और पुलिस को मामले की सूचना दे दी।
विज्ञापन

3 of 7
छात्रा की आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि कई सवाल उठ रहे हैं। 

4 of 7
छात्रा की आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
ये उठ रहे सवाल
1. छात्रा टावर की पांचवीं मंजिल पर कैसे पहुंचीं?
2. क्या छात्रा डिप्रेशन में थी?
3. अगर परिवार में सब कुछ ठीक था तो आत्महत्या क्यों की?
4. क्या छात्रा छेड़छाड़ से तो परेशान नहीं थी?
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ आत्महत्या मामला। - फोटो : amar ujala
पिता की खरखौदा में लोहे की दुकान
छात्रा के पिता रोहित अग्रवाल मूल रूप से खरखौदा के रहने वाले हैं। उनकी लोहे की दुकान भी खरखौदा में ही है। 
विज्ञापन

6 of 7
छात्रा की आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
परिवार में कौन-कौन
बताया गया कि रोहित अग्रवाल के परिवार में पत्नी आकांशा, बेटा शिवा है। बेटा शिवा दीवान पब्लिक स्कूल 9वीं का छात्र है, जबकि अवनि एमपीजीएस स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। वर्तमान में रोहित अग्रवाल का परिवार शास्त्री नगर स्थित गोल्डन टावर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अभी कुछ भी बात करने को तैयार नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें