यूपी में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे में बिजली कटौती से शहर की जनता परेशान है। कई क्षेत्रों में रविवार सुबह कोहरे के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। विकासपुरी, घंटाघर क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली गायब रही। शास्त्रीनगर, लोहियानगर, हापुड़ रोड, जागृति विहार में भी सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। 33 केवी की लाइनों में फाल्ट के चलते समस्या बनी रही। अधिकारियों की मानें तो कोहरे के कारण जर्जर तारों में नमी होने पर ही फाल्ट हो जाता है । इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।