फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात मेरठ के सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद, शाम तक पैतृक आवास पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sat, 17 Apr 2021 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala
19 हज़ार फीट  की ऊंचाई पर देश सेवा कर रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी वीरेंद्र कुमार सियाचिन ग्लेशियर पर शहीद हो गए। 14 अप्रैल की सुबह अचानक से सांस लेने में उन्हें दिक्कत होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया । जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार 17 अप्रैल को उनके शहीद होने की जानकारी दी गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार फेज द्वितीय निवासी सूबेदार वीरेंद्र कुमार 143 मध्यम तोपखाना में तैनात थे। वह पिछले लगभग सात महीने से सियाचिन में तैनात थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala
मूल रूप से भदौड़ा गांव निवासी वीरेंद्र अभी तक सेना में 23 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके थे। उनके परिवार में पत्नी रीना शर्मा सहित तीन बच्चे है। बड़ी बेटी कशिश 14 वर्षए मुस्कान 11 वर्ष और एक बेटा विवान सात वर्ष है। 

4 of 5
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala
शहीद वीरेंद्र कुमार का छोटा भाई कुलदीप शर्मा भी सेना में है। सेना के अधिकारियों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम करीब चार बजे तक मेरठ आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूबेदार वीरेंद्र कुमार शहीद - फोटो : amar ujala
बेटे की शहादत की खबर सुनकर जहां माता पिता का बुरा हाल है। वहीं, शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें