फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशीला पदार्थ खिलाया, फिर कार से लगवाई थी टक्कर; ज्योतिष की इस सलाह के नाम पर अतुल को परिवार से किया दूर

Sat, 18 Jul 2026 01:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में हुए स्कूल संचालक अतुल कुमार पंवार की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अतुल के पिता ने पुत्रवधु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दामिनी ने अतुल को पहले नशीला पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद कार से टक्कर लगवाई थी। फिर ज्योतिष की सलाह के नाम पर दामिनी उसे घर से दूर ले गई थी।
विज्ञापन
1 of 14
meerut snake murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार के पिता अजब सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू दामिनी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत अतुल को उनके परिवार से अलग किया था। उन्होंने बताया कि विवाह के करीब सात साल बाद तक सब ठीक था लेकिन दामिनी के दबाव में अतुल ने हस्तिनापुर की जे-ब्लॉक कॉलोनी में अपना स्कूल शुरू किया और परिवार से दूरी बना ली।

देखें वीडियो: Meerut: दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरे बुलाकर सांप से डसवा दिया

पिता अजब सिंह के अनुसार, अतुल और दामिनी तीन माह पहले तक मूल गांव भंडौरा में ही परिवार के साथ रह रहे थे। इसी दौरान दामिनी ने अतुल को विश्वास में लिया कि एक ज्योतिष ने उन्हें चार वर्ष तक परिवार से दूर रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

2 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिष के इस कथित परामर्श को ढाल बनाकर दामिनी ने अतुल को परिवार से अलग होने के लिए राजी कर लिया और दोनों हस्तिनापुर में किराये के मकान में शिफ्ट हो गए। परिजनों का मानना है कि यह सब अतुल को अपनों से दूर करने और अपनी साजिश को अंजाम देने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।
विज्ञापन

3 of 14
आरोपी तुषार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी ने अतुल को पहले भी दिया था नशीला पदार्थ
अजब सिंह ने आरोप लगाया कि करीब चार माह पहले जब वे लोग गांव में ही रह रहे थे तब दामिनी ने अतुल को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था। उस समय भी अतुल की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराना पड़ा था। पिता का मानना है कि अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश तभी से चल रही थी।

4 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाहित है तुषार
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी तुषार मूल रूप से कोहला गांव का निवासी है। वर्तमान में वह हस्तिनापुर की रामलीला ग्राउंड कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस की जानकारी के अनुसार तुषार भी विवाहित है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि दामिनी और तुषार द्वारा रची गई इस साजिश के पीछे के हर पहलू का पर्दाफाश हो सके।

 
विज्ञापन

5 of 14
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी प्रेमी ने कार से मारी थी अतुल की स्कूटी पर टक्कर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रेमी तुषार व दामिनी ने कुछ दिन पूर्व स्कूल संचालक अतुल को सड़क हादसे में मारने की योजना बनाई थी। 20 दिन पूर्व तुषार ने अतुल की स्कूटी को कार से टक्कर मारी थी। मगर अतुल मामूली रूप से घायल हुआ। अतुल ने पत्नी से कार चालक के खिलाफ थाने पर शिकायत की बात कही थी। मगर महिला ने शिकायत करने से मना कर दिया था। स्कूल संचालक को कुछ शक हुआ था।

 
विज्ञापन

6 of 14
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय मेडिकल स्टोर से प्रेमी तुषार ने दो दिन पहले नींद की पंद्रह गोलियां खरीदी थी। पुलिस मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

7 of 14
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी ने दूध में अतुल को दस नींद की गोलियां दी थीं। 28 जून को सड़क हादसे में पति की मौत कराने का प्लान तैयार कराया था। इस दौरान हादसे में अतुल बच गया था। अतुल का गला दबाया गया था या नहीं इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।

8 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नींद की गोलियां खिलाईं, दो बार सांप से कटवाकर ली पति की जान
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाई और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली। दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

9 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी हैं। मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। जबकी उनकी पत्नी दामिनी भड़ाना जे ब्लॉक की ही रहने वाली थी। दोनों का 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पिछले चार माह से दोनों छह वर्षीय बेटे मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहते थे।

 

10 of 14
आरोपी पत्नी दामिनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन महीने पहले दोनों ने कस्बे में कृष्णा किड्स प्ले स्कूल शुरू किया था। शुक्रवार सुबह अतुल अपने कमरे में मृत मिले। पत्नी दामिनी ने लोगों को बताया कि अतुल को सांप ने डस लिया है। अतुल के बिस्तर पर एक सांप भी मिला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मार डाला। अतुल के हाथ और पैर पर सांप के डसने के निशान भी थे।

11 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआत में मामला सामान्य सर्पदंश जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही उनके बेटे की हत्या की है। 
 

12 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बार कटवाया, सांप को वहीं छोड़ दिया
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया है कि परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अतुल के स्कूल में तीन माह से ही बस चालक के तौर पर कोहला, मवाना निवासी तुषार काम करता था। अतुल की पत्नी दामिनी का तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

 

13 of 14
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के चलते अतुल को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। दोनों की मंशा अतुल के बीमे के 20 लाख रुपये हड़पने की भी थी। इसमें से पांच लाख रुपये सपेरो को देने थे। साजिश के तहत सबसे पहले तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदी और दामिनी को दीं। 

 
विज्ञापन

14 of 14
पत्नी दामिनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामिनी ने यह गोलियां खाने में मिलाकर अतुल को खिला दी। रात करीब दो बजे जब अतुल गहरी नींद में सो गए तब तुषार ने सपेरे उदय को वहां बुलाया और सांप से अतुल के हाथ-पैर पर डसवा दिया। इसके बाद सांप को जानबूझकर बिस्तर पर ही छोड़ दिया गया, ताकि यह प्राकृतिक सर्पदंश जैसा प्रतीत हो। तुषार और सपेरा रात में ही वहां से चले गए। सुबह होने पर दामिनी ने इसे हादसा बताते हुए पूरा नाटक रचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें