फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल हत्याकांड: पत्नी-प्रेमी समेत चार को जेल भेजा, सांप के डसने का रचा था नाटक, मोबाइल ने खोले राज

Sat, 18 Jul 2026 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में अतुल पंवार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार पर 20 लाख रुपये के बीमे के लिए हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस दोनों सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हस्तिनापुर निवासी अतुल पंवार हत्याकांड में पुलिस ने उसकी पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। 

देखें वीडियो: Meerut: दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरे बुलाकर सांप से डसवा दिया

पुलिस जांच में सामने आया है कि अतुल की हत्या को सांप के डसने से हुई मौत का रूप देने की साजिश रची गई थी। इस साजिश में दो सपेरों को भी शामिल किया गया था। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम संबंध और अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमे की रकम हड़पने की साजिश सामने आई है।

यह भी पढ़ें: कृष्णा हत्याकांड में खुलासा: साथ बैठकर शराब पी, फिर सिर में बोतल मारकर की हत्या, दूसरी बीयर बनी विवाद की वजह
विज्ञापन

2 of 7
पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड, आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई प्रेम कहानी, आठ साल बाद हत्या
पुलिस के अनुसार, अतुल और दामिनी की पहली मुलाकात वर्ष 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक की दुकान पर हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और करीब एक वर्ष बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सामान्य जीवन जी रहे थे। करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कृष्णा किड्स प्ले स्कूल भी शुरू किया था।

स्कूल शुरू होने के बाद तुषार वहां चालक की नौकरी करने आया। आरोप है कि इसी दौरान दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पुलिस के अनुसार, इसके बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन

3 of 7
पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड, आरोपी - फोटो : अमर उजाला
20 लाख के बीमे के लिए सांप से डसवाने की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि अतुल की हत्या को हादसा दिखाने के लिए सांप से डसवाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए हस्तिनापुर निवासी सपेरे सोनू और उदय को साजिश में शामिल किया गया।

आरोप है कि दोनों सपेरों को 15 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे और अतुल के 20 लाख रुपये के बीमे की रकम में से पांच लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस के अनुसार, अतुल को रास्ते से हटाने की पहले भी कई बार कोशिश की गई थी।

4 of 7
आरोपी पत्नी पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने रचा था मौत को सामान्य दिखाने का नाटक
पुलिस के अनुसार, दामिनी ने खुद पर शक न हो, इसके लिए पूरी घटना को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने बेटे मानिक के साथ कमरे के बाहर सोने चली गई थी, जबकि अतुल कमरे के अंदर सो रहे थे।

दामिनी के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड, आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम को लेकर पत्नी ने जताई थी आपत्ति
एसएसपी के अनुसार, दामिनी ने पुलिस से अतुल का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया था, जबकि अतुल के पिता पोस्टमार्टम के लिए सहमत थे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद दामिनी पर पुलिस का शक और गहरा गया।

परिजनों ने भी शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताया था और दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

6 of 7
पति की हत्या, मेरठ अतुल हत्याकांड, आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल फोन ने खोला हत्या की साजिश का राज
पुलिस ने जब दामिनी का मोबाइल फोन खंगाला तो तुषार के साथ उसकी बातचीत और संपर्क सामने आया। पूछताछ में पुलिस को दोनों के संबंधों और साजिश को लेकर अहम जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने तुषार को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन भी जांचा। उसके मोबाइल में सपेरे के साथ हुई बातचीत और सांप की तस्वीर मिली। इसके बाद पुलिस ने दामिनी और तुषार से सख्ती से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में मामला हत्या की साजिश का निकला। इसके बाद दोनों सपेरों सोनू और उदय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कॉमन करैत सांप - फोटो : अमर उजाला
जांच पड़ताल में सामने आया कि जिस सांप से पति को डसवाने का नाटक किया गया वह करैत प्रजाति का जहरीला सांप बताया गया है। पुलिस ने डिब्बे में बंद सांप बरामद किया है।

कॉमन करैत भारत में पाया जाने वाला बेहद जहरीला सांप है, जिसका जहर मुख्य रूप से न्यूरोटॉक्सिक होता है और यह शरीर के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर रात में सक्रिय रहता है और इसके शरीर पर काले या गहरे नीले रंग के साथ सफेद धारियां दिखाई देती हैं। करैत के काटने पर कई बार दर्द और सूजन कम होती है, लेकिन पीड़ित को सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में कमजोरी और निगलने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें