फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिधर देखो उधर लाशें ही लाशें, यूपी के इन गांवों में मचा कोहराम, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

Sat, 09 Feb 2019 07:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 9
शव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इन चार गांवों में शुक्रवार सुबह से ही एक के बाद एक मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। यहां अभी तक जहरीली शराब पीने से 70 लोगों की मौत हो गई है। इन चारों में गांवों में हर तरफ मातम छाया हुआ है। यहां तक कि किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला है। भावुक कर देंगी ये तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
शव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। शनिवार शाम तक सहारनपुर में 57 शवों के पोस्टमार्टम हुए, जिनमें से दो शव रुड़की (उत्तराखंड) के थे और चार की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मेरठ में भर्ती 27 लोगों में से 19 की मौत हो गई। इस तरह शराब से मरने वालों की संख्या 70 तक पहुंच गई। हालांकि डीएम, एसएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे तक 46 शवों के पोस्टमार्टम हुए, उनमें से 36 लोगों की मौत शराब के कारण हुई, जबकि 10 की मौत का कारण विसरा जांच की रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
विज्ञापन

3 of 9
जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ था। थाना नागल, गागलहेड़ी, देवबंद के पांच गांवों से जहरीली शराब पीने से बीमार लोगों को अस्पताल लाना शुरू कर दिया गया। इसके बाद एक एक करके लोगों की मौत होने लगी। रात तक 27 लोगों को सहारनपुर से मेरठ रेफर किया गया था। रात दो बजे तक ही सहारनपुर में 30 शवों के पोस्टमार्टम हो गए थे, जो सुबह दस बजे तक 46 तक पहुंच गए और शाम तक 57 शवों के पोस्टमार्टम सहारनपुर में हो चुके थे। इनमें से दो शव रुड़की के रहने वालों के थे, जो गंभीर हालत की वजह से सहारनपुर के अस्पताल में लाकर भर्ती कराए गए थे। इन दोनों के शव रुड़की पुलिस भी लेकर गई।

4 of 9
जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दोपहर में पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि सुबह दस बजे तक 46 लोगों के पोस्टमार्टम हुए, जिनमें से 36 लोगों की मौत शराब के कारण हुई। मरने वालों में 16 गांव के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 9
जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने शनिवार दोपहर साढ़े 11 बजे प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शनिवार सुबह दस बजे तक सहारनपुर में 46 शवों का पोस्टमार्टम हुआ, जिनमें से 36 लोगों की मौत शराब पीने की वजह से हुई, जबकि 10 की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। विसरा की जांच होने पर मौत का कारण पता चलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उत्तराखंड की सीमा से सटे गांवों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

6 of 9
शव - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शासन की सख्ती के चलते दिन भर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी दौड़ते रहे। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, आईजी शरद सचान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने थाना गागलहेड़ी, थाना नागल में पहुंचकर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कीं तथा गांवों में अवैध रूप से शराब बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, कई स्थान पर शराब की भट्टियां पकड़ी और लहन बरामद किया गया।
विज्ञापन

7 of 9
शव - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक प्रशासन द्वारा दी गई मृतकों की सूची  
-----------------------
1- मंगल पुत्र गुलहर निवासी खेडा मुगल, देवबंद  
2- सहेंद्र पुत्र राजपाल निवासी खेडा मुगल, देवबंद  
3- माठा पुत्र मनभर निवासी खेड़ा मुगल, देवबंद  
4- धर्मपाल पुत्र फूल सिंह निवासी शिवपुर, देवबंद  
5- विनोद पुत्र ईशम निवासी शिवपुर, देवबंद  
6- राजबल पुत्र देशराज निवासी तल्हेडी, देवबंद   
7- राजकुमार पुत्र रहतू निवासी नाथेपुर देवबंद   
8- राजकुमार पुत्र जगपाल निवासी नाथेपुर, नागल   
9- मोतीराम पुत्र संतराम निवासी मायाहेडी नागल  
10- मोनू पुत्र सियाराम निवासी गांव सिड़की नागल  
11- नरेंद्र पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर नागल  
12- सुरेंद्र पुत्र रतिराम निवासी ग्राम सलेमपुर नागल  
13- सत्यवान पुत्र बलवंत निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल   
14- संजय पुत्र यशपाल उर्फ इशपाल निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल  
15- झगड़ू पुत्र बलवंत निवासी सलेमपुर, नागल  
16- मिट्ठन पुत्र गोविंद निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल  
17- जयपाल पुत्र कोमल निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल  
18- सोनू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम सलेमपुर, नागल  
19-  पिन्टू कुमार उर्फ सुरेंद्र पुत्र बबलू निवासी गांव उमाही कोटा नागल  
20- कंवरपाल पुत्र बलंत निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल

और आगे देखें

8 of 9
जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला
21- अरविंद पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल   
22- इमरान पुत्र गफ्फार अली निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल   
23- राजू पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल  
24- तेजपाल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम उमाही कोटा, नागल  
25- रिजवान पुत्र लतीफ निवासी महीकोटा, नागल  
26- सुरेंद्र पुत्र बलजीत निवासी महीकोटा, नागल  
27- जल सिंह पुत्र बलराम निवासी महीकोटा, नागल  
28- राजपाल पुत्र साधू सिंह निवासी ग्राम महीकोटा, नागल  
29- सुरेशपाल पुत्र सोमपाल निवासी ताजपुर, नागल  
30- संजय पुत्र साधूराम निवासी ताजपुर, नागल  
31- राजकुमार पुत्र सूरजा निवासी गांव खजूरी अकबर, गागलहेड़ी  
32- मदन पुत्र ज्ञानचंद निवासी बहेडी गुर्जर, गागलहेड़ी  
33- गुलाब सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम कोलकीकला, गागलहेड़ी  
34- पिन्टू पुत्र रामस्वरूप निवासी कोलकीकला, गागलहेडी  

और आगे देखें-
विज्ञापन

9 of 9
जहरीली शराब
35- नाथीराम पुत्र नवल सिंह निवासी कोलकी कला, गागलहेड़ी  
36- गुलशन पुत्र मुस्तयाक निवासी कोलकी कला, गागलहेड़ी  
37- जगन्नाथ पुत्र रंगू निवासी कोलकीकला, गागलहेड़ी  
38- संजय पुत्र सेवाराम निवासी कोलकीकला, गागलहेड़ी  
39- दीपचंद पुत्र कबूल सिंह निवासी ग्राम माली, गागलहेड़ी  
40- राजू उर्फ राजकुमार पुत्र मामचंद निवासी ग्राम माली, गागलहेड़ी  
41- रोकी उर्फ मोहित पुत्र गोविल निवासी ग्राम माली, गागलहेड़ी   
42- महिपाल पुत्र कलीराम निवासी ग्राम सरवतपुर, गागलहेड़ी   
43- राजबीर पुत्र कन्टू निवासी ग्राम सरवतपुर, गागलहेड़ी  
44- धूम सिंह पुत्र अचपल निवासी ग्राम सरवतपुर, गागलहेड़ी  
45- सत्यवीर पुत्र सत्यपाल निवासी कस्बा गागलहेड़ी  
46- सचिन पुत्र हरमल निवासी बरौला, गागलहेड़ी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें