रक्षा बंधन के दिन बहनों को भाई के घर पहुंचने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों में मारामारी मची रही। वहीं मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से ही भीषण जाम लगा रहा। यहां से निकलने में यात्रियों को घंटों लग गए।
विज्ञापन
2 of 6
भैंसाली रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
भैंसाली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
बस में प्रवेश करने का प्रयास करती बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ में बच्चों की हालत बेहद खराब थी। उनके लिए बसों में चढ़ना और उतरना दोनों मुश्किल भरा रहा।
4 of 6
भैंसाली रोडवेज अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि रोडवेज ने अपने स्तर से भरसक प्रयास किए थे, लेकिन बहनों की भीड़ के आगे व्यवस्थाएं बौनी साबित हो गईं। घंटों तक लोग अड्डे पर बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
दरवाजे पर लटककर यात्रा करने को मजबूर यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
बसें खचाखच भरीं, तो दरवाजे पर भी लोग यात्रा करते को मजबूर हो गए। आखिर उन्हें अपने गंतव्य तक हर हाल में पहुंचना था।