फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश क्या विदेशों में छाये मेरठ के ये शूटर, कोच बोले- क्रिकेट से ज्यादा अब शूटिंग में दिलचस्पी

Fri, 05 Apr 2019 05:38 PM IST
कपिल kapil वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
निशाना लगाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट खेल के बाद जिले के युवाओं में शूटिंग का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा है। जिले के शूटरों ने मेरठ का नाम देश और विदेशों में रोशन किया तो केंद्र व राज्य सरकार ने उनपर जमकर धनवर्षा कर डाली। मेरठ के सौरभ चौधरी, रवि कुमार, शहजर रिजवी, आभा ढिल्लन सहित अन्य शूटर युवाओं के लिये आज प्रेरणा बन गये हैं। सरूरपुर के कलीना गांव निवासी 16 वर्षीय सौरभ चौधरी वर्तमान में युवाओं के दिलों पर राज कर रहे हैं। हाल में ही ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले सौरभ अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमके हुए हैं। यही कारण है शहर में दस से ज्यादा शूटिंग रेंज में युवा शूटरों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
निशाना लगाते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
महाभारत कालीन से ही योद्घाओं ने हथियार चलाने की कला से प्रतिद्वंदी को धूल चटाई है। वर्तमान में युवाओं को भी हथियार चलाना खूब रास आ रहा है। शूटिंग स्पर्धाओं में जिले के शूटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाये हुए हैं। जिनसे प्रेरणा लेकर युवा भी शूटिंग की ओर अग्रसर हो रहे हैं। जिले में 20 से ज्यादा शूटिंग रेंज खुल चुकी हैं, जबकि सीबीएसई स्कूलों में भी बच्चों के शूटिंग क्रेज को देखते हुए रेंज खोली जा रहा है। शूटिंग प्रशिक्षकों की मानें तो आज जिले में क्रिकेट खेल से ज्यादा शूटिंग में युवा अपने कदम बढ़ा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण है कि शहर में भामाशाह पार्क, करन पब्लिक स्कूल, गांधीबाग के अलावा उचित क्रिकेट मैदान नहीं हैं। जबकि युवा आज खेलों में सुनहरा भविष्य तलाश रहे हैं। जिसके लिये शूटिंग खेल को चुनकर युवा आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पल्हैड़ा शूटिंग रेंज के प्रशिक्षक विपिन राणा - फोटो : अमर उजाला
जिले से निकल रहे अंतरराष्ट्रीय शूटर
पल्हैड़ा शूटिंग रेंज के प्रशिक्षक विपिन राणा ने बताया जिले में सालों से अंतरराष्ट्रीय शूटर निकल रहे हैं। लेकिन आज के युवा शूटर सौरभ चौधरी ने जो कर दिखाया है वो वाकई अद्भुत है। कहा उनके यहां वर्तमान में सौ से ज्यादा शूटिंग खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। जिनके सिर पर देश के लिये पदक दिलाने का जबरदस्त जज्बा है। युवा शूटिंग को अधिक पसंद कर रहे हैं।

4 of 7
शूटिंग रेंज के कोच अमोल प्रताप - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों शूटर सीख रहे निशानेबाजी के गुर
शास्त्रीनगर स्थित पिन प्वाइंट शूटिंग रेंज के कोच अमोल प्रताप ने अंतरराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी को प्रशिक्षण दिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दे चुके हैं। मेरठ से सैकड़ों की संख्या में शूटर निशानेबाजी के गुर सीख रहे हैं। वर्तमान में यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट से ज्यादा युवा अब शूटिंग को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
स्पोर्ट्स राइफल क्लब प्रशिक्षक विवेक अत्री - फोटो : अमर उजाला
युवाओं में शूटिंग को लेकर बढ़ी दिलचस्पी
रोहटा रोड स्थित वास स्पोर्ट्स राइफल क्लब प्रशिक्षक विवेक अत्री ने बताया उनकी रेंज में 60 से ज्यादा लगातार अभ्यास कर रहे हैं। पिछले एक साल में युवाओं में शूटिंग को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। मेरठ से शहजर रिजवी, रवि कुमार, सौरभ चौधरी से युवा शूटरों को प्रेरणा मानकर युवा शूटिंग को चुन रहे हैं। जिसके कारण खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
करन पब्लिक स्कूल की शूटिंग रेंज के कोच अभिनव चौधरी - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों का प्रदर्शन है जबरदस्त
करन पब्लिक स्कूल की शूटिंग रेंज के कोच अभिनव चौधरी ने कहा कि मेरठ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाने लगा है। सौरभ चौधरी जैसे युवा खिलाड़ियों ने शूटिंग में जो प्रदर्शन किया है, वो जबरदस्त है। ओलंपिक कोटा हासिल करने के बाद सौरभ आज युवाओं के प्रेरणाश्रोत बने हुए हैं। इनडोर गेम होने के साथ शूटर घर पर शूटिंग रेंज खोलकर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेंज बनाने की तैयारी
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि युवा के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेंज बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले से निकल रहे शूटरों के कारण रेंज को अपने प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया है। चुनावों के बाद जल्द स्टेडियम में शूटिंग रेंज का कार्य शुरू होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें